समूह ९ तत्व
From Wikipedia, the free encyclopedia
समूह ९ तत्व आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में कोबाल्ट (Co), रोडियम (Rh), इरीडियम (Ir) और मेइट्नेरियम (Mt) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन मेइट्नेरियम प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है[1][2]