सप्तग्राम
From Wikipedia, the free encyclopedia
सप्तग्राम (Saptagram), जिसे अनौपचारिक रूप से सतगाँव भी कहा जाता है, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह प्राचीनकालीन व मध्यकालीन समय में एक महत्वपूर्व नदी बंदरगाह, और दक्षिण बंगाल का मुख्य शहर व कभी-कभी राजधानी भी रहा है। यह बण्डेल से 4 किमी दूर है, जहाँ एक बड़ा रेलवे जंक्शन स्थित है।[1][2]
सामान्य तथ्य सप्तग्राम Saptagramসপ্তগ্রাম, देश ...
सप्तग्राम Saptagram সপ্তগ্রাম | |
---|---|
{{{type}}} | |
सप्तग्राम में सरस्वती नदी | |
निर्देशांक: 22.9667°N 88.3833°E / 22.9667; 88.3833 | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | हुगली ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,758 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |
बंद करें
जिन सात गाँवों को 'सप्तग्राम' के रूप में जाना जता है, वे ये हैं- बाँशबेड़िया, कृष्टपुर, वासुदेवपुर, नित्यानन्दपुर, शिवपुर, साम्बचोरा, और बलदघाटी।