सदस्य:Rishi ghanshani/प्रयोगपृष्/पृथ्वी थिएटर
From Wikipedia, the free encyclopedia
पृथ्वी थियेटर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध नाटकशालाओं में से एक है। यह शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर कपूर ने शशि के पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में निर्मित की थी,जिन्होंने अपने थियेटर कंपनी,"थ्वी थियेटर" के लिए एक "घर" का सपना देखा था। पृथ्वी थियेटर बॉलीवुड में सबसे प्रभावशाली अभिनेता और निर्देशक परिवारों में से एक, कपूर परिवार के अंतर्गत आता है। पृथ्वीराज कपूर ने 'पृथ्वी थियेटर' की स्थापना १९४४ मे की जो एक यात्रा थिएटर कंपनी थी। यह कंपनी १६ वर्षों तक चली। [1] वेद सेगन वह वास्तुकार थे, जिन्होंने जेनिफर कपूर की देखरेख के साथ इस रंगमंच की रचना की। जेनिफर, (ट्रस्टी) ने अपनी मृत्यु तक थियेटर के निर्माण और चलन की निगरानी की। १९७८ में पृथ्वी थिएटर का उद्घाटन जुहू,मुंबई में हुआ। शशि कपूर प्रबंध निदेशक हैं, दैनिक कामकाज कुणाल कपूर (ट्रस्टी) द्वारा एक छोटी लेकिन कुशल टीम के साथ की जाती है। पृथ्वी थियेटर मे वर्ष के हर दिन (सोमवार को छोड़कर) प्रदर्शनी की जाती है, कार्यशालाओं का एक वार्षिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए नाटक, २८ फरवरी को मेमोरियल कॉन्सर्ट, नवंबर में एक वार्षिक थिएटर फेस्टिवल, और भाषा, कविता, अंतर्राष्ट्रीय को बढ़ावा देने वाले कई साझेदारी कार्यक्रम सिनेमा और वृत्तचित्र, कला प्रदर्शन किया जाता है जो जनता बिना किसी शुल्क के आनंद उठा सकती हैं।[2]