सग्रादा फैमिलिया
बार्सिलोना, कैटेलोनिया में सबसे बड़ा अधूरा बेसिलिका / From Wikipedia, the free encyclopedia
सग्रादा फैमिलिया (कातालोन्या उचारण: [səˈɣɾaðə fəˈmiɫiə]; अंग्रेज़ी भाषा: Basilica and Expiatory Church of the Holy Family) एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। यह गिरजाघर बार्सिलोना स्पेन में स्थित है। इसे अन्तोनी गौदी (Antoni Gaudí) द्वारा (1852–1926) में बनाया गया था। हालंकि यह अभी पूरी तरह से निर्मित नहीं है लेकिन यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया है। नवम्बर 2010 में पोप बेनेडिक्ट सोहवें (Pope Benedict XVI) ने इसे एक छोटे पवित्र गिरजाघर (minor basilica) के रूप में घोषित किया था। [5][6][7]
सग्रादा फ़ैमिलिया Basílica i Temple Expiatori de la Sagrada Família Basilica and Expiatory Church of the Holy Family | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | कैथोलिक गिरजाघर |
चर्च या संगठनात्मक स्थिति | Minor basilica (छोटा मगर अति-पवित्र गिरजाघर) |
नेतृत्व | आर्चबिशप लिउईस मारटीनेज़ सिसटाच (Lluís Martínez Sistach) |
निर्माण वर्ष | 7 नवम्बर 2010 |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय/ अधूरा निर्माणा |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | कातालोनिया, स्पेन |
ज़िला | कातालोनिया |
भौगोलिक निर्देशांक | 41°24′13″N 2°10′28″E |
वास्तु विवरण | |
वास्तुकार | अन्तोनी गौदी (Antoni Gaudí) |
शैली | आधूनिक निर्माण कला (Modernisme) |
ठेकेदार | ला सग्रादा फैमिलिया नीव का निर्माण बोर्ड (Construction Board of La Sagrada Família Foundation) [उद्धरण चाहिए] |
शिलान्यास | 1882; 142 वर्ष पूर्व (1882) |
निर्माण पूर्ण | 2026-2028[1] (estimate) |
आयाम विवरण | |
अभिमुख | उत्तर-पूर्व |
क्षमता | 9,000 |
लम्बाई | 90 मी॰ (300 फीट)[2] |
चौड़ाई | 60 मी॰ (200 फीट)[2] |
चौड़ाई (नेव) | 45 मी॰ (150 फीट)[2] |
शिखर | 18 (8 अभी तक बन चुके हैं) |
शिखर ऊँचाई | 170 मी॰ (560 फीट) (जैसा कि योजना में शामिल किया गया है) |
आधिकारिक नाम: अन्तोनी गौदी के काम (Works of Antoni Gaudí) | |
प्रकार | सांस्कृतिक (Cultural) |
मापदण्ड | i, ii, iv |
संसूचित | 1984[3] |
सन्दर्भ संख्या | 320bis |
State Party | स्पेन |
इलाक़ा (Region) | योरोप और उत्तर अमरीका |
अवैध दर्जा | |
आधिकारिक नाम: Templo Expiatorio de la Sagrada Familia | |
प्रकार | स्पेन के ऐतिहासिक और यादगार स्मार्क |
24-07-1969 | |
(R.I.)-51-0003813-00000[4] | |
वेबसाइट | |
www |
सग्रादा फैमिलिया का निर्माण कार्य 1882 में शुरू हुआ था। विश्व प्रसिद्ध वास्तुकला विशेषज्ञ अन्तोनी गौदी इसमें 1883 में शामिल हुए थे।[8] गौदी ने इसके निर्माण और योजना शैली को गोथिल और आधूनिल काल के गोलाईदार-लकीरी (curvilinear) आकारों के मिश्रण से एक नया आयाम दिया। उसने अपने जीवनकाल के अंतिम वर्ष इस परियोजना में लगा दिए और 73 की आयु में जब 1926 में उसका देहान्त हुआ था तब पाव से भी कम परियोजना पूरी हुई थी।[9] सग्रादा फैमिलिया का निर्माण धीमी रफ़्तार से आगे बढ़ता गया क्योंकि उसे निजि दान पर निर्भर होना पड़ रहा था और एक बड़ी बाधा स्पेन के गृह युद्ध के रूप में उत्पन्न हुई थी। 1950 के दशक से कभी तेज़ी से तो कभी धीमी गति से कार्य बनता गया। 2010 तक आधा निर्माण हो चुका था। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पूरा निर्माण 2026 में समाप्त होगा जो कि गौदी के मृत्यु के पूरे सौ साल बाद का समय है।
इस गिरजाघर के साथ बारसेलोना के लोगों को बाँटने का लम्बा इतिहास है: पहले तो सम्भावना की आशंका पर कि यह गिरजाघर सांता इयुलालिया या बारसेलोना कैथेडरेल से मुक़ाबला करेगा, फिर गौदी के द्वारा प्रस्तुत रूप-रेखा पर[10], फिर गौदी के देहान्त के पश्चात इस सन्देह पर निर्माण कार्य गौदी-द्वारा प्रस्तुत योजना से हटकर होगा[10], फिर हाल में रखे उस प्रस्ताव पर चिन्ता जिसके अनुसार स्पेन से फ्रांस तक एक सुरंग में रेल-मार्ग बनाना, जिससे शायद इस पूरे निर्माण के स्थायित्व पर प्रश्न पर लग जा रहा है।[11]
कला-प्रेमी रेनर ज़ेबस्त के अनुसार इस गिरजाघर जैसी कोई इमारत पूरे जगत के इतिहास में शायद नहीं मिलेगी। [12] इसी प्रकार से पॉल गोल्डबर्गर ने इसे मध्यकाल से लेकर अब तक गोथिक वास्तु कला की ग़ैर-मामूली व्यक्तिगत व्याख्या बताया है। [13]