![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f5/Elephant_safari.jpg/640px-Elephant_safari.jpg&w=640&q=50)
संरक्षित क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
संरक्षित क्षेत्र या रक्षित क्षेत्र किसी ऐसे क्षेत्र को कहते हैं जिसकी उसके प्राकृतिक, पर्यावरणीय या सांस्कृतिक महत्व के कारण परिवर्तन या हानि से रक्षा की जा रही हो। रक्षित क्षेत्र भिन्न प्रकारों के होते हैं और उन्हें अलग-अलग स्तरों का संरक्षण दिया जाता है। कुछ समुद्री क्षेत्र भी अक्सर संरक्षित हुआ करते हैं। अक्टूबर २०१० में विश्व भर में १,६१,००० से अधिक रक्षित क्षेत्र थे[1] जिनमें दुनिया की पूरी भूमि का १०-१५% था।[2][3] इसके विपरीत समुद्र का केवल १.१७% रक्षित क्षेत्रों में सम्मिलित था जिसपर लगभग ६,८०० समुद्री रक्षित क्षेत्र विस्तृत थे।[4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f5/Elephant_safari.jpg/640px-Elephant_safari.jpg)