Loading AI tools
भारतीय पटकथा लेखक विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संजीव के झा (जन्म 1988)[1] मुंबई स्थित भारतीय पटकथा लेखक हैं.[2] उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर किया और The Indian Express, जनसत्ता, हिन्दुस्तान (समाचार पत्र) HT Media एवं आउटलुक जैसे अख़बारों-पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे.[3]
संजीव के झा | |
---|---|
जन्म | 1988 (आयु 35–36) मोतिहारी, बिहार, भारत |
पेशा | |
राष्ट्रीयता | भारत |
शिक्षा | जामिया मिलिया इस्लामिया |
उल्लेखनीय कामs | |
सक्रिय वर्ष | 2014 से वर्तमान |
रिश्तेदार | रमेश चंद्र झा (maternal grandfather) |
पटकथा लेखक के तौर पर संजीव की पहली हिंदी फ़िल्म जबरिया जोड़ी है, जिसे एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर. सिंह ने निर्मित किया और जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाया.[4]
२०१९ में, पटकथा लेखक संजीव के झा ने Zee5 के लिए बारोट हाउस[5] नाम की डिजिटल फ़िल्म लिखी, जिसमें अमित साध और मंजरी फडनिस ने मुख्य भूमिका में नज़र आए और जिसने काफ़ी सराहा गया. बारोट हाउस[6] सत्य घटना पर आधिरत एक बेहद डार्क पर दिलचस्प फ़िल्म है, जिसे ZEE5 7 अगस्त 2019 को पूरी दुनिया भर के लिए प्रदर्शित किया. बारोट हाउस अपनी मज़बूत पटकथा, निर्देशन और अभिनय के लिए पूरी दुनिया भर में देखी और सराही गई है. संजीव फ़िलहाल विभिन्न OTT प्लैट्फ़ॉर्म के लिए वेब-सिरीज़ और डिजिटल फ़िल्मों का लेखन कर रहे हैं.[7] संजीव फ़िलहाल विभिन्न OTT प्लैट्फ़ॉर्म के लिए वेब-सिरीज़ और डिजिटल फ़िल्मों का लेखन कर रहे हैं.
2020 के 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा में संजीव की लिखी सुमी (फ़िल्म) को दो अलग अलग श्रेणियों में जीत हासिल हुई. सुमी (फ़िल्म) को सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म एवं सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार दोनों ही श्रेणियों के पुरस्कार मिले.[8]
स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले संजीव के नाना श्री रमेशचंद्र झा न सिर्फ़ 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के बाग़ी थे बल्कि अपने समय के मशहूर कवि और उपन्यासकार के रूप में भी प्रसिद्ध थे.[9] मूल रूप से चंपारन, बिहार के एक छोटे से गाँव के रहने वाले संजीव के. झा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातक और गोल्ड मेडलिस्ट हैं.[10]
Film | Year | Credits | Company(s) |
---|---|---|---|
सुमी (फ़िल्म) | 2020 | Story & Screenplay | Harshal Kamath Entertainment |
जबरिया जोड़ी | 2019 | Story & Screenplay | बालाजी मोशन पिक्चर्स |
Barot House | 2019 | Story, Screenplay & Dialogues | ZEE5 |
''Code Red (Indian TV series) | 2015 | Story, Screenplay & Dialogues | Colors TV |
Pyaar Tune Kya Kiya (TV series) | 2014 | Screenplay & Dialogues | Zee TV |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.