Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शेफ़ील्ड फुटबॉल क्लब, शेफ़ील्ड में स्थित एक अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है। इसकी स्थापना २४ अक्टूबर १८५७ को हुई और यह दुनिया का सबसे पुराना सक्रिय फुटबॉल क्लब है।[2][3][5][6] वर्तमान में शेफील्ड फुटबॉल क्लब में नॉर्दन प्रीमियर लीग में खेलता हैं।
पूर्ण नाम | शेफ़ील्ड फुटबॉल क्लब | ||
---|---|---|---|
उपनाम | क्लब | ||
स्थापना | अक्टूबर 24, 1857[1][2][3] | ||
मैदान |
होम ऑफ फुटबॉल, कोच एण्ड हॉर्स ग्राउंड, ड्रोनफ़ील्ड (क्षमता: २,०००) | ||
अध्यक्ष | रिचर्ड टिम्स[4] | ||
प्रबंधक | मिक वैड्सवर्थ | ||
लीग |
नॉर्थर्न प्रीमियर लीग डिवीज़न वन साउथ | ||
२०१३–१४ |
नॉर्थर्न प्रीमियर लीग डिवीज़न वन साउथ, १६वाँ | ||
वेबसाइट | क्लब का आधिकारिक पृष्ठ | ||
|
शेफ़ील्ड क्लब ने शेफ़ील्ड के पास के विभिन्न मैदानों में मैच खेले हैं। सर्वप्रथम वो स्ट्राबेरी हॉल लेन पार्क में खेले। १९२१ में शेफ़ील्ड नये अब्बेडेल पार्क ग्राउंड में स्थापित हुये। १९८८ में वो हिल्सबोरो पार्क में स्थापित हुये[7] उसके बाद ओवलेर्टन स्टेडियम और डॉन वैली स्टेडियम में भी गये। वर्ष २००१ में अपना स्टेडियम विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने कोच, हॉर्स पब और ड्रॉनफ़ील्ड में थोड़ी जमीन क्रय की, इस प्रकार पहली बार क्लब को अपना मैदान मिला।[8][9] शेफ़ील्ड ने १८६० में स्थापित हलम के साथ लोकल डर्बी (दो स्थानीय टीमों द्वारा खेला जाने वाला मैच) में खेला।[10]
उन्हे फीफा ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है[11] और फुटबॉल के इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धी के लिए उन्हें इंग्लिश फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।[12]
१८५५ में शेफील्ड क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बिना किसी आधिकारीक नियमावली के अनौपचारिक रूप से गेंद को लात मारने वाले मिलन-खेल समारोह का आयोजन किया।[13] इस क्लब का गठन मूल रूप से दो क्रिकेट खिलाड़ियों नथानिएल क्रेस्विक और विलियम प्रेस्ट ने किया।[7] शेफ़ील्ड फुटबॉल क्लब का उद्घाटन समारोह शेफ़ील्ड के उपनगर में पर्कफिल्ड हाउस में २४ अक्टूबर १८५७ को हुई।[2] क्लब का मूल मुख्यालय ईस्ट बैंक रोड पर फ्रेडरिक वार्ड के प्रथम क्लब अध्यक्ष के पिता द्वारा प्रदत्त ग्रीनहाउस में था और इससे जुड़ा क्षेत्र उनका प्रथम खेल का मैदान था।[5] शेफील्ड क्लब को फीफा द्वारा आधिकारिक तौर पर विश्व के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब के रूप मान्यता प्राप्त है।[6]
२१ अक्टूबर १८५८ को क्लब की वार्षिक आम बैठक में क्रेस्विक और प्रेस्ट को क्लब के खेल के नियम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।[7] उस नियमावली को शेफ़ील्ड नियमावली के रूप में भी जाना जाता है। द फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना से पूर्व इंग्लैण्ड में विभिन्न प्रकार के फुटबॉल प्रसिद्ध थे। उदाहरण के लिए वहाँ के स्कूलों में उनके अपनी तरह के नियम होते थे। इस प्रकार पुराने नियम व्यावर्तक थे।[14] शेफ़ील्ड क्लब ने ३० नवम्बर १८६३ को द फुटबॉल एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त की और अपने मूल नियमों का उपयोग करना जारी रखा।[15]
थर्सडे वांडरर्स, शेफील्ड फुटबॉल क्लब द्वारा स्थापित एक टीम थी जिसके सदस्य शेफील्ड चैलेंज कप में खेलने के लिए तैयार किये जाते थे। शेफ़ील्ड क्लब ने किसी भी स्थानीय मैच में न खेलने का निर्णय किया जिसके कारण उनके खिलाड़ियों ने थर्सडे के लिए खेलना आरम्भ कर दिया।[16]
क्लब ने २००७ में उनकी अपनी स्थापना की १५० वीं वर्षगांठ मनाई। इस समारोह में इंटरनेजियोनल अंडर-19 टीम के खिलाफ एक मैच खेला और ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले सहित अन्य महान खिलाड़ियों इसमें अतिथि थे।[17][18]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.