![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/38/Sivasagar.jpg/640px-Sivasagar.jpg&w=640&q=50)
शिवसागर
शिवसागर जिले में शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
शिवसागर (Sivasagar) भारत के असम राज्य के शिवसागर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। शिवसागर असम की राजधानी गुवाहाटी के उत्तर पूर्व में 360 कि॰मी॰ (220 मील) की दूरी में और जोरहाट से 50 कि॰मी॰ (31 मील) दूर पूर्व-पूर्वोत्तर में स्थित है। असम में शिवसागर एक धरोहर स्थल है क्योंकि यहां पूर्ववर्ती अहोम राष्ट्र के बहुत से स्मारक स्थित हैं। अब यह एक बहु-सांस्कृतिक शहर है। शिवसागर ब्रह्मपुत्र की सहायक दिखौ नदी के किनारे स्थित है।[1][2]
सामान्य तथ्य शिवसागर Sivasagarশিৱসাগৰ, देश ...
शिवसागर Sivasagar শিৱসাগৰ | |
---|---|
![]() ऊपर से दक्षिणावर्त: शिवदौल, अजनपीर दरगाह, कारेंग घर, रंग घर, रात्रि में शिवसागर सरोवर | |
निर्देशांक: 26.810°N 94.523°E / 26.810; 94.523 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | असम |
ज़िला | शिवसागर ज़िला |
ऊँचाई | 95 मी (312 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 50,781 |
भाषा | |
• प्रचलित | असमिया |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 785640 |
दूरभाष कोड | 91-3772 |
वाहन पंजीकरण | AS-04 |
बंद करें