Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शिगेरू बान (अँग्रेजी: Shigeru Ban,जापानी भाषा: 반 시게루, जन्म: 1957) एक जापानी और अंतरराष्ट्रीय वास्तुकार है, जो वास्तुकारिता में अपने अभिनव काम के लिए विश्व प्रसिद्ध है, विशेष रूप से पुनर्नवीनीकरण और कुशलता से आपदा पीड़ितों के घर बनाने में उन्हें महारत हासिल है। उन्हें वास्तुकला और डिजाइन की रूपरेखा के क्षेत्र में नवीन आविष्कारों तथा प्रक्षेपण के लिए 21 वीं सदी के वास्तुकारों में अँग्रेजी पत्रिका टाइम द्वारा शामिल किया गया था।[1]
शिगेरू बान | |
शिगेरू बान | |
व्यक्तिगत जानकारी | |
---|---|
नाम | शिगेरू बान |
राष्ट्रीयता | जापानी |
जन्म तिथि | 1957 (आयु 66–67) |
जन्म स्थान | टोक्यो, जापान |
कार्य | |
उल्लेखनीय इमारतें | सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़, फ्रांस कार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्ट चर्च, न्यूजीलैंड |
सम्मान एवं पुरस्कार | प्रिज़कर प्राइज़ (2014) |
बान को वर्ष 2014 में वास्तुकला में उल्लेखनीय योगदान हेतु विश्व प्रसिद्ध प्रिज़कर आर्किटेक्चर प्राइज़ प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे विश्व के 37 वें व्यक्ति हैं।[2]
बान का जन्म 1957 में टोक्यो,जापान में हुआ था। वे टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और साउथ कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर से विद्यालीय शिक्षा ग्रहण करने के बाद कूपर यूनियन्स स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर से 1984 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।[3]
बान के लिए उसके काम का महत्वपूर्ण विषय है "अदृश्य संरचना"। यही कारण है कि वे खुलकर अपने संरचनात्मक तत्वों को व्यक्त नहीं करते है, बल्कि डिजाइन में उसे शामिल करने हेतु चुनते है। बान को आधुनिक सामग्री और तकनीक में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उसके निर्माण के पीछे की अवधारणा की अभिव्यक्ति में सर्वाधिक दिलचस्पी है। इसलिए वे जान-बूझकर इस अभिव्यक्ति को अपनी रचनात्मकता में व्यक्त करते हैं।
वास्तुकला के क्षेत्र में बान के योगदान के कई आयाम है। सबसे पहले वह एक जापानी वास्तुकार है, जो निर्माण उद्योग की रचनात्मकता की दिशा में परंपरागत जापानी वास्तुकला के "सार्वभौमिक तत्वों" को सर्वाधिक महत्व देते हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें वास्तुकला के अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप भवन निर्माण आकृति में महारत हासिल है।[4] सेंटर पोम्पिडौ मेट्ज़, फ्रांस और कार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्ट चर्च,न्यूजीलैंड उनकी महत्वपूर्ण रचना है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.