शिखरजी
जैन तीर्थ स्थल / From Wikipedia, the free encyclopedia
शिखरजी या श्री शिखरजी भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है। 'श्री सम्मेत् शिखर जी' के रूप में चर्चित इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों (सर्वोच्च जैन गुरुओं) ने मोक्ष की प्राप्ति की। यहीं 23 वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। माना जाता है कि 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने यहां पर मोक्ष प्राप्त किया था।जो चार हजार सिडीयो पर स्थित है[2] 1,350 मीटर (4,430 फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ झारखंड का सबसे ऊंचा स्थान भी है।
सामान्य तथ्य श्री सम्मेत/सम्मेद शिखरजी, उच्चतम बिंदु ...
श्री सम्मेत/सम्मेद शिखरजी | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 1,350 मी॰ (4,430 फीट) [1] |
निर्देशांक | 23.9611°N 86.1371°E / 23.9611; 86.1371 |
भूगोल | |
स्थान | झारखंड, भारत |
मातृ श्रेणी | छोटा नागपुर पठार |
बंद करें