शरद अरविंद बोबडे
भारत के मुख्य न्यायधीश / From Wikipedia, the free encyclopedia
शरद अरविन्द बोबडे एक भारतीय न्यायाधीश तथा वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश है। वे पूर्व में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके है तथा मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।[1]न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश है।
न्यायमूर्ति शरद अरविन्द बोबडे | |
---|---|
47वें भारत के मुख्य न्यायाधीश | |
पद बहाल 18 नवम्बर 2019 – 23 अप्रैल 2021 | |
नियुक्त किया | राम नाथ कोविंद |
पूर्वा धिकारी | रंजन गोगोई |
उत्तरा धिकारी | एन वी रमना |
पद बहाल 12 अप्रैल 2013 – 17 नवम्बर 2019 | |
नियुक्त किया | प्रणब मुखर्जी |
पद बहाल 16 अक्टूबर 2012 – 11 अप्रैल 2013 | |
जन्म | 24 अप्रैल 1956 (1956-04-24) (आयु 68) नागपुर, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | न्यायाधीश |
शरद अरविन्द बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से कला एवं कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की। वर्ष 1978 में महाराष्ट्र बार परिषद में उन्होंने बतौर अधिवक्ता अपना पंजीकरण कराया। उन्होने मुम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में 21 साल तक अपनी सेवाएं दी। वे वर्ष 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने और 29 मार्च 2000 में मुम्बई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 16 अक्टूबर 2012 को वे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश बने। 12 अप्रैल 2013 को उनकी पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में हुई।