![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/dc/Shanxi_in_China_%2528%252Ball_claims_hatched%2529.svg/langhi-640px-Shanxi_in_China_%2528%252Ball_claims_hatched%2529.svg.png&w=640&q=50)
शन्शी
From Wikipedia, the free encyclopedia
शन्शी सहायता·सूचना (चीनी: 山西; पिनयिन लिप्यन्तरण: Shānxī; वेड-जाइल्ज़ लिप्यन्तरण: Shan-hsi; अंग्रेज़ी: Shansi) उत्तर चीन में स्थित एक प्रांत हैं। शन्शी का अर्थ चीनी भाषा में 'पश्चिम पर्वत' है। शन्शी की राजधानी ताइयुआन शहर है।[1] शन्शी प्रान्त का क्षेत्रफल १,५६,८०० वर्ग किमी है, यानी भारत के ओडिशा राज्य के लगभग बराबर। सन् २०१० की जनगणना में शन्शी की प्रांतीय आबादी ३,५७,१२,१११ थी।
- अगर आप मिलते-जुलते नाम वाले शान्शी प्रांत के बारे में जानकारी ढूंढ रहें हैं, तो कृपया शान्श़ी का लेख देखिये
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/dc/Shanxi_in_China_%28%2Ball_claims_hatched%29.svg/640px-Shanxi_in_China_%28%2Ball_claims_hatched%29.svg.png)