शंघाई स्टॉक एक्सचेंज
स्टॉक एक्सचेंज जो कि चीन के शंघाई शहर में स्थित है / From Wikipedia, the free encyclopedia
शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) या एसएसई (SSE) चीन के शंघाई शहर में स्थित एक शेयर बाजार है। यह पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में स्वतंत्र रूप से संचालित होने वाले दो स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है, दूसरा शेन्जेन स्टॉक एक्सचेंज है। नवंबर 2018 तक $ 4.0 ट्रिलियन पर बाजार पूंजीकरण के आधार पर शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार है।[2] हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के विपरीत, शंघाई स्टॉक एक्सचेंज अभी भी पूरी तरह से विदेशी निवेशकों के लिए खुला नहीं है और अक्सर केंद्र सरकार के फैसलों से प्रभावित होता है,[3] जैसे कि- चीनी मुख्य भूमि के अधिकारियों द्वारा पूंजी खाता नियंत्रण को लागू करने से।[4]
सामान्य तथ्य प्रकार, अवस्थिति ...
上海证券交易所 | |
चित्र:SSE logo transparent.png | |
प्रकार | शेयर बाजार |
---|---|
अवस्थिति | शंघाई, चीन |
स्थापित | 26 नवम्बर 1990 |
प्रमुख लोग | Geng Liang (Chairman) Zhang Yujun (President) |
मुद्रा | CNY |
लिस्ट॰ सं॰ | 1041 (मई 2015) |
बाजार पूंजी॰ | US$5.01 खरब (trillion) (मई 2019)[1] |
परिमाण | US$500 अरब (billion) (दिसम्बर 2009) |
सूचकांक | एसएसई कंपोजिट एसएसई 50 |
वेबसाइट | https://shanghai-stock.exchange/ |
बंद करें