![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d2/Voyager.jpg/640px-Voyager.jpg&w=640&q=50)
वॉयेजर प्रथम
एक अंतरिक्ष यान / From Wikipedia, the free encyclopedia
वोयेजर प्रथम अंतरिक्ष यान एक ७२२ कि.ग्रा का रोबोटिक अंतरिक्ष प्रोब था। इसे ५ सितंबर, १९७७ को लॉन्च किया गया था।[1] वायेजर १ अंतरिक्ष शोध यान एक ८१५ कि.ग्रा वजन का मानव रहित यान है जिसे हमारे सौर मंडल और उसके बाहर की खोज के लिये प्रक्षेपित किया गया था। यह अब भी (मार्च २००७) कार्य कर रहा है। यह नासा का सबसे लम्बा अभियान है। इस यान ने गुरू और शनि ग्रहों की यात्रा की है और यह यान इन महाकाय ग्रहों के चन्द्रमाओं की तस्वीरें भेजने वाला पहला शोध यान है। वायेजर १ मानव निर्मित सबसे दूरी पर स्थित एक गतिशील वस्तु है और यह पृथ्वी और सूर्य दोनों से दूर अनंत अंतरिक्ष में अब भी गतिशील है। न्यू हॉराइज़ंस शोध यान जो इसके बाद छोड़ा गया था, वायेजर १ की तुलना में कम गति से चल रहा है इसलिये वह कभी भी वायेजर १ को पीछे नहीं छोड़ पायेगा।
यह लेख वॉयेजर प्रथम के बारे में है। द्वितीय के लिए, वॉयेजर द्वितीय देखें।
सामान्य तथ्य लक्ष्य प्रकार, फ्लाईबाई ऑफ ...
![]() वोयेजर अंतरिक्षयान | |
लक्ष्य प्रकार | फ्लाईबाय |
---|---|
फ्लाईबाई ऑफ | बृहस्पति & शनि |
लॉन्च तिथि | ५ सितंबर १९७७ |
लॉन्च वाहन | टाइटन तृतीय ई/सेन्टॉर |
अभियान काल | अव्याखित |
गृह पृष्ठ | नासा वॉयेजर जालस्थल |
द्रव्यमान | 721.9 kg (1,592 lb) |
शक्ति | ४२० वॉट |
बंद करें