वैज्ञानिक परिकलित्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
उन इलेक्ट्रॉनिक परिकलित्रों को वैज्ञानिक परिकलित्र (scientific calculator) कहते हैं जो विज्ञान, इंजीनियरी तथा गणित की गणनाओं के लिए प्रयुक्त होते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2d/TI-84_Plus_graphing.jpg/640px-TI-84_Plus_graphing.jpg)
साधारण परिकलित्रों में केवल जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि साधारण गणितीय कार्य की सुविधा होती है जबकि वैज्ञानिक परिकलित्रों में इनके अतिरिक्त त्रिकोणमितीय, लघुगणकीय, घात, संख्याओं का वैज्ञानिक निरूपण, आदि की क्रियाएँ भी की जा सकतीं हैं। वैज्ञानिक परिकलित्रों के आने से स्लाइड रूल का प्रयोग लगभग पूरी तरह समाप्त हो गया।
अब उच्च शिक्षा तथा अन्य उच्च कार्यों में वैज्ञानिक परिकलित्र का स्थान ग्राफीय परिकलित्रों (graphing calculators) ने ले लिया है। ये परिकलित्र वैज्ञानिक परिकलित्र का सारा काम करते ही हैं, ये आंकड़ों या किसी फलन को ग्राफ के रूप में भी प्रदर्शित कर सकते हैं। इनमें प्रोग्राम करने तथा प्रोग्रामों को भण्डारित करने की भी सुविधा आ गयी है।