![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e2/SC06_2006_Rolls-Royce_Phantom.jpg/640px-SC06_2006_Rolls-Royce_Phantom.jpg&w=640&q=50)
वेबलेन वस्तु
From Wikipedia, the free encyclopedia
वेबलेन वस्तु (अंग्रेज़ी: Veblen good) से आशय उन सामग्रियों से है जिनके लिए उपभोक्ताओं की पसंद या नापसंद उस वस्तु विशेष की कीमत में बढ़ोत्तरी या गिरावट से तय होता हो। अर्थशास्त्र की माँग आपूर्ति नियम की शृंखला में वेबलेन प्रभाव उस दशा को दर्शाता है जब उपभोक्ता द्वारा किसी वस्तु की कीमत गिरने को उसकी सामाजिक स्थिति (वैभव प्रतीक) में गिरावट मान लिया जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e2/SC06_2006_Rolls-Royce_Phantom.jpg/640px-SC06_2006_Rolls-Royce_Phantom.jpg)
अर्थशास्त्री थोर्स्टीन वेबलेन (Thorstein Veblen) के नाम पर वेबलेन प्रभाव का नामकरण किया गया है, जिन्होंने सर्वप्रथम १८९९ के दौरान प्रत्यक्ष उपभोग और सामाजिक स्थिति जैसे सिद्धांतों की पहचान की थी।[1]