![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Vanessa_Hudgens_Raiders_%2528cropped%2529.jpg/640px-Vanessa_Hudgens_Raiders_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
वेनेसा हजेंस
From Wikipedia, the free encyclopedia
वेनेसा ऐनी हजेंस[9](जन्म 14 दिसम्बर,1988)[10] एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। बचपन में स्थानीय थियेटर के नाटकों और टीवी विज्ञापनों में काम करने के बाद हजेंस ने साल 2003 में ड्रामा फिल्म, थर्टीन में नोएल की भूमिका अदा करते हुए बड़े परदे पर अपनी शुरुआत की। साल 2004 में आई साइंस-फिक्शन-एडवेंचर फिल्म, थंडरबर्ड्स में हंजेस ने टिन-टिन का चरित्र निभाया। लेकिन हजेंस की सबसे प्रमुख भूमिका हाई स्कूल म्यूजिकल श्रृंखला[11] में गैब्रिएला मोंटेज़ की थी।[11] इस फिल्म श्रृंखला में अभिनय के लिए हजेंस को इमैजेन फाउंडेशन पुरस्कार और युवा कलाकार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
वेनेसा हजेंस | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
14 दिसम्बर 1988[1][2][3]![]() सालिनास ![]() |
आवास |
ब्रुकलीन[4] ![]() |
नागरिकता |
संयुक्त राज्य अमेरिका ![]() |
पेशा |
अभिनयशिल्पी,[5] गायक, मॉडल, फिल्म अभिनेता, टेलीविज़न अभिनेता, मंच अभिनेता[6] ![]() |
ऊंचाई |
155 शतिमान[7][8] ![]() |
भार |
155 शतिमान[7][8] ![]() |
प्रसिद्धि का कारण |
बैड बॉयज़ फॉर लाइफ, बैड बॉयज़: राइड और डाई ![]() |
धर्म |
कैथोलिक धर्म ![]() |
हस्ताक्षर | |
वेबसाइट https://www.vanessahudgens.com/ ![]() |
उनका पहला एल्बम वी, 26 सितंबर 2006 को जारी हुआ। यह एलबम[12] अमेरिका[12] में उस वक्त के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची में चौबीसवें नंबर पर शुरू हुआ और बाद में इसे [[गोल्ड (एक ऐसा एल्बम जिसकी कम से कम 5 लाख प्रतियाँ बिकी हों, उसे RIAA द्वारा गोल्ड रिकॉर्ड के रूप में प्रमाणित किया जाता है) के रूप में प्रमाणित]] किया गया। 1 जुलाई 2008 को हजेंस का दूसरा एल्बम आइड़ेंटीफाइड अमेरीका में जारी किया गया। साल 2009 में आई फिल्म बैंडस्लैम के ज़रिये हजेंस को आलोचकों के बीच काफी सराहना मिली, यह फिल्म 14 अगस्त 2009 को प्रदर्शित हुई थी।[13]