वेंकैया नायडू
इंडियन पॉलिटिशियन / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु (तेलुगु: వెంకయ్య నాయుడు / मुप्पवरपु वॆंकय्य नायुडु , जन्म: 1 जुलाई 1949) भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति (१४वें) हैं।[1][2] वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।[3] केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया। 5 अगस्त 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वे भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति बने।[4]
सामान्य तथ्य वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति ...
वेंकैया नायडू | |
---|---|
पद बहाल 8 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022 | |
राष्ट्रपति | द्रौपदी मुर्मू राम नाथ कोविन्द |
पूर्वा धिकारी | हामिद अंसारी |
उत्तरा धिकारी | जगदीप धनखड़ |
शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री | |
कार्यकाल 26 मई 2014 - 19 जुलाई 2017 | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
जन्म | 1 जुलाई 1949 (1949-07-01) (आयु 75) चावटपलेम, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश, भारतਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | एम॰ उषा ( विवाह :१९७१ ) |
बच्चे | मुप्पवरपु हर्षवर्धन, दीपा वेंकट |
धर्म | हिन्दू |
बंद करें
सन २०२४ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया।