![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/94/Cirrhosis_high_mag.jpg/640px-Cirrhosis_high_mag.jpg&w=640&q=50)
वृक्कीय खराबी
From Wikipedia, the free encyclopedia
वृक्कीय खराबी (अंग्रेज़ी:सिरोसिस) में वृक्क की इलेक्ट्रोलाइटस को संरक्षित करने, मूत्र को जमा करने, मैल को उत्सर्जित करने की क्षमता धीरे-धीरे निरंतर रूप से कम होती जाती है। इसे गुर्दे की खराबी-दीर्घकालिक, वृक्कीय खराबी-दीर्घकालिक, दीर्घकालिक वृक्कीय अक्षमता, सी आर एफ, दीर्घकालिक गुर्दे की खराबी आदि नामों से भी जाना जाता है। तेजी से होने वाले वृक्कीय रोग जिसमें गुर्दे एकाएक खराब हो जाते है, लेकिन वह फिर से कार्य करने लगते हैं जबकि दीर्घकालिक वृक्कीय रोग धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण करने लगते हैं। ऐसा अक्सर किसी भी अन्य रोग के परिणामस्वरूप हो सकते हैं, जिसमें गुर्दे धीरे धीरे कार्य करना बंद कर देते है। गुर्दे के, मामूली से लेकर गंभीर रोग हो सकते हैं। दीर्घकालिक वृक्कीय रोग सामान्यतः कई वर्षों में पनपता है क्योंकि गुर्दे की आंतरिक संरचना धीरे धीरे क्षतिग्रस्त होती जाती है। रोग की आरंभिक स्थिति में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। जब तक गुर्दे का दसवां भाग भी सामान्य रूप से कार्य करता रहता है तब तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देता। मधुमेह और उच्च रक्तचाप इन दो कारणों से सामान्यतः दीर्घकालिक वृक्कीय रोग होता है। दीर्घकालिक वृक्कीय रोग की वजह से शरीर में व्यर्थ पदार्थ और द्रव जमा होने लगता है जिससे एझोटेमिया और यूरेमिया होता है। रक्त में व्यर्थ पदार्थ नाइट्रोजन के जमा होने से एझोटेमिया होता है। इसमें ऐसा आवश्यक नहीं कि लक्षण दिखाई दें। वृक्कीय रोग की वजह से स्वास्थ्य पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव ही यूरेमिया है। दीर्घकालिक वृक्कीय रोग से अधिकांश शारीरिक तंत्र प्रभावित होता है। द्रव के जमा होने और यूरेमिया से कई जटिलताएं उत्पन्न होती हैं।
वृक्कीय खराबी/ सिरोसिस वर्गीकरण व बाहरी संसाधन | |
![]() | |
---|---|
्सिरोसिस के ट्राइक्रोम स्टेन का माइक्रोग्राफ़ | |
आईसीडी-१० | K70.3, K71.7, K74. |
आईसीडी-९ | 571 |
रोग डाटाबेस | 2729 |
ई-मेडिसिन | med/3183 radio/175 |
एमईएसएच | D008103 |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/Hepatocellular_carcinoma_1.jpg/320px-Hepatocellular_carcinoma_1.jpg)