![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0a/Visayan_languages_map.png/640px-Visayan_languages_map.png&w=640&q=50)
विसाया भाषाएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं।[1]
विसाया भाषाएँ | |
---|---|
बिसाया/बिनिसाया | |
भौगोलिक विस्तार: |
पूर्ण विसाया, मिन्दनाओ का अधिकतर भाग, दक्षिणपश्चिमी लूज़ोन, मिन्दोरो का दक्षिणी कोना |
भाषा श्रेणीकरण: |
ऑस्ट्रोनीशियाई
|
उपश्रेणियाँ: |
—
|
![]() विसाया भाषाओं का विस्तार (ऍथ्नोलॉग और फ़िलिपीनी सांख्यिकी प्राधिकरण के सन् २००० निवास व आबादी जनगणना पर आधारित)
सिबुआनो ██ Cebuano मध्य विसाया ██ वराय ██ बायबायानोन ██ कबालीयन ██ हिलिगायनोन ██ कापिसनोन ██ रोमब्लोमानोन ██ बनातायानोन ██ पोरोहानोन ██ अती पश्चिम विसाया ██ कुयुनोन ██ कालुयानोन ██ अक्लानोन ██ करय-आ ██ इनोनहान ██ रतगनोन असी ██ असी दक्षिण विसाया ██ सुरिगाओनोन ██ बुतुआनोन ██ तउसुग बिसाकोल ██ मास्बातेन्यो ██ दक्षिणी सोरसोगोन ██ मध्य सोरसोगोन अन्य |
सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है।[2]