![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b8/Vishnu_sahasranama_manuscript%252C_c1690.jpg/640px-Vishnu_sahasranama_manuscript%252C_c1690.jpg&w=640&q=50)
विष्णु सहस्रनाम
विष्णु सहस्त्रनाम / From Wikipedia, the free encyclopedia
विष्णु सहस्रनाम भगवान विष्णु के हजार नामों से युक्त एक प्रमुख स्तोत्र है। यह सनातन धर्म में सबसे पवित्र तथा प्रचलित स्तोत्रों में से एक है। महाभारत में उपलब्ध विष्णु सहस्रनाम इसका सबसे लोकप्रिय संस्करण है। पद्म पुराण,मत्स्य पुराण और गरुड पुराण में इसका एक और संस्करण उपलब्ध है। प्रत्येक नाम विष्णु के अनगिनत गुणों में से कुछ गुणों को सूचित करता है। कई हिंदु परिवारों मे पूजन के समय इसका पठन करते है। सच्चे मन से इसके सुनने या पठन से मनुष्य की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b8/Vishnu_sahasranama_manuscript%2C_c1690.jpg/640px-Vishnu_sahasranama_manuscript%2C_c1690.jpg)
अनुशासनपर्व (महाभारत) के १४९ वें अध्याय के अनुसार, कुरुक्षेत्र मे बाणों की शय्या पर लेटे पितामह भीष्म ने युधिष्ठिर को इसका उपदेश दिया था।