Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विशाल चींटीखोर (Myrmecophaga tridactyla), जिसे चींटी भालू भी जाना जाता हैं, एक विशाल कीटभक्षी स्तनधारी हैं, जो मध्य और दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी हैं। यह चींटीखोरों की चार जीवित प्रजातियों में से एक है और पिलोसा प्रकार में स्लोथ के साथ वर्गीकृत किया गया हैं।[3] अन्य जीवित चींटीखोरों और स्लोथ के विपरीत जो वानस्पतिक या अर्ध-वानस्पतिक होते हैं, यह प्रजाति ज्यादातर स्थलीय हैं।[4] अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य, विशाल चींटीखोर की लम्बाई 182–217 सेन्टीमीटर (5.97–7.12 फीट) तथा नर और मादा का वज़न क्रमशः 33–41 किलोग्राम (73–90 पौंड) और 27–39 किलोग्राम (60–86 पौंड) होता हैं। यह अपनी लम्बी थूथन, जंगली पूँछ, लंबे सामने के पंजे, और विशिष्ट रंग के ऊर्णाजिन से पहचानने योग्य हैं।
विशाल चींटीख़ोर Giant anteater | |
---|---|
एक चिड़ियाघर में विशाल चींटीख़ोर | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
उपवर्ग: | थेरिया (Theria) |
अध:वर्ग: | युथेरिया (Eutheria) |
अधिगण: | ज़ीनारथ्रा (Xenarthra) |
गण: | पिलोसा (Pilosa) |
उपगण: | वर्मिलिंगुआ (Vermilingua) |
कुल: | मिरमेकोफ़ेजिडाए (Myrmecophagidae) |
वंश: | मिरमेकोफ़ेजा (Myrmecophaga) |
जाति: | M. tridactyla |
द्विपद नाम | |
Myrmecophaga tridactyla (लीनियस, १७५८) [2] | |
विशाल चींटीख़ोर का विस्तार नीला - जहाँ अभी भी अस्तित्व में है नारंगी - जहाँ से यह लुप्त हो चुका है |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.