विवेकानन्द सेतु
हुगली नदी पर एक पुल / From Wikipedia, the free encyclopedia
विवेकानन्द सेतु(बांग्ला: বিবেকানন্দ সেতু) (पुराना नाम: विलिंग्डन ब्रिज, अंग्रेज़ी: Willingdon Bridge;अन्य लोकप्रिय नाम: बाली पुल व बाली ब्रिज) पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी पर बनाया गया एक पुल है। यह पश्चिम बंगाल की राजधानी, महानगर कोलकाता को हुगली के दूसरे तट पर स्थित हावड़ा नगर से जोड़ती है। इस सेतु का निर्माण सन् १९३२ में, कोलकाता बंदरगाह को उसके पृष्ठ क्षेत्रों(बंदरगाह से सटे वह आंतराक इलाके जिनके आयात-निर्यात की आवश्यकता कोलकाता बंदरगाह पूरा करता है) को रेलमार्ग व सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये, हुआ था। यह पुल 2887 फ़िट(880m ) लम्बा इस्पात और ईंट से बना एक स्तम्भ-युक्त पुल(निर्माण शास्त्र में एक स्तम्भ-युक्त पुल) है। यह हावड़ा के बाली उपनगर को कोलकाता में दक्षिणेश्वर क्षेत्र से जोड़ता है।[1][2]
सामान्य तथ्य विवेकानंद सेतु বিবেকানন্দ সেতু Vivekanand Setu, निर्देशांक ...
विवेकानंद सेतु বিবেকানন্দ সেতু Vivekanand Setu | |
---|---|
निर्देशांक | 22°39′11″N 88°21′12″E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | |
वहन | रेल एवं सड़क |
पार | हुगली नदी |
स्थान | बाली-दक्षिणेश्वर |
लक्षण | |
सामग्री | पत्तथर और इस्पात |
कुल लम्बाई | 880 मीटर (2,890 फीट; 0.55 मील) |
इतिहास | |
खुला | १९३२ |
बंद करें