विल्डबीस्ट
From Wikipedia, the free encyclopedia
विल्डबीस्ट (हिन्दुस्तानी उच्चारण: [ʋɪlɖbiːsʈ ] ( सुनें)) जिसे ग्नू भी कहते हैं अफ़्रीका में पाया जाने वाला द्विखुरीयगण प्राणी है जो कि सींग वाले हिरनों की बिरादरी का है। इसके नाम का डच (हॉलैंड) भाषा में मतलब होता है जंगली जानवर या जंगली मवेशी क्योंकि अफ़्रीकान्स भाषा में beest का मतलब मवेशी होता है जबकि इसका वैज्ञानिक नाम कॉनोकाइटिस यूनानी भाषा के दो शब्दों से बना है — konnos जिसका मतलब दाढ़ी होता है और khaite जिसका मतलब लहराते बाल होता है।[3] ग्नू नाम खोइखोइ भाषा से उद्घृत है।
यह बोविडी कुल का प्राणी है, जिसमें बारहसिंगा, मवेशी, बकरी और कुछ अन्य सम-अंगुली सींगवाले खुरदार प्राणी होते हैं। कॉनोकाइटिस प्रजाति में दो जातियाँ समाविष्ट हैं और यह दोनों ही अफ़्रीका के मूल निवासी हैं: काला विल्डबीस्ट (कॉनोकाइटिस नू)[1] और नीला विल्डबीस्ट या सामान्य विल्डबीस्ट (कॉनोकाइटिस टॉरिनस)।[2]
जीवाश्म सबूत बताते हैं कि उपरोक्त दोनों जातियाँ लगभग १० लाख साल पहले विभाजित हो गई थीं, जिसके कारण उत्तरी (नीला विल्डबीस्ट) तथा दक्षिणी (काला विल्डबीस्ट) जातियाँ अलग-अलग हो गईं। नीली जाति में अपने पूर्वजों से शायद ही कोई बदलाव आया, जबकि काली जाति को ख़ुद को खुले मैदानों के अनुरूप ढालना पड़ा।
यह द्विखुरीयगण सम्बंधित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
विल्डबीस्ट | |
---|---|
नीला विल्डबीस्ट, तंज़ानिया | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
उपसंघ: | कशेरुकी |
वर्ग: | स्तनधारी |
गण: | द्विखुरीयगण |
कुल: | बोविडी |
उपकुल: | ऍल्सिलाफ़िनी |
वंश: | कॉनोकाइटिस लिखटॅन्सटाइन, १८१२ |
जाति | |
कॉनोकाइटिस नू – काला विल्डबीस्ट (ज़िमरमॅन, १७८०)[1] |