विद्या बालन
भारतीय फिल्म अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
विद्या बालन (जन्म; 1 जनवरी, 1979) भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करती है। इसके अतिरिक्त इन्होंने पाँच टी.वी. शो मे भी कार्य किया।
विद्या बालन | |
---|---|
![]() 2023 में विद्या | |
जन्म |
1 जनवरी 1979 (1979-01-01) (आयु 45) मुम्बई भारत |
शिक्षा की जगह | मुम्बई विश्वविद्यालय |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2003–अब तक |
जीवनसाथी | सिद्धार्थ रॉय कपूर (2012–वर्तमान) |
बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की थी । और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) इस प्रकार बालन ने स्वयं को एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I[1]
विद्या ने लगातार पांच व्यावसायिक सफलताओं में अभिनय करके खुद को स्थापित किया, जिसने उन्हें महत्वपूर्ण और पुरस्कार मान्यता भी दिलाई। ये नाटक पा (2009), ब्लैक कॉमेडी इश्किया (2010), थ्रिलर्स नो वन किल्ड जेसिका और कहानी (2012) और बायोपिक द डर्टी पिक्चर (2011) में थे। इनमें से अंतिम ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।