![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/64/Vitiligo03.jpg/640px-Vitiligo03.jpg&w=640&q=50)
विटिलिगो
From Wikipedia, the free encyclopedia
विटिलिगो (अंग्रेज़ी: Vitiligo) त्वचा की एक ऐसी विशेषता हैं जिसमे त्वचा का कुछ भाग अपना वर्णक (पिग्मेंट) खोने लगते हैं। यह अवस्था तब उत्पन होती हैं जब त्वचा के वर्णक कोशिकाएं मृत या कार्य करने में असमर्थ रहते हैं। विटिलिगो के होने के कारण अभी तक अज्ञात है। अनुसंधान से यह पता चला हैं की विटिलिगो के उत्पन्न होने के कारणों मे स्व-प्रतिरक्षित, आनुवंशिक, ऑक्साइडेटिव तनाव, तंत्रिका या वाईरल तनाव हो सकते हैं।[1] विटिलिगो को आम तौर पर दो मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है: सेगमेंट (खंड) और नॉन-सेगमेंट (खंड) विटिलिगो।
विटिलिगो सफ़ेद दाग वर्गीकरण व बाहरी संसाधन | |
![]() | |
---|---|
आईसीडी-१० | L80. |
आईसीडी-९ | 709.01 |
ओ.एम.आई.एम | 193200 |
रोग डाटाबेस | 13965 |
मेडलाइन+ | 000831 |
ई-मेडिसिन | derm/453 |
एमईएसएच | D014820 |
ऑटो इम्यून बीमारियां जैसे एडिसन रोग, हाशिमोटो थायरोडिटिस, और टाइप 1 मधुमेह उनमे होने की ज़्यादातर संभावना होती हैं जिन्हे विटिलिगो है। विटिलिगो के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन उपचार के कई विकल्प उपलब्ध हैं जिसमे शामिल हैं सामयिक स्टेरॉयड, अवरोधकों कॅल्षाइन्रिन और फोटोथेरेपी।