विक्टोरिया मेमोरियल हाल
कोलकाता, भारत में स्थित इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया को समर्पित एक स्मारक / From Wikipedia, the free encyclopedia
विक्टोरिया मेमोरियल हाल ( हिन्दी अनुवाद: विक्टोरिया स्मारक शाला) या संक्षिप्त में सिर्फ विक्टोरिया मेमोरियल, भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता नगर में स्थित एक ब्रिटिश कालीन स्मारक है। 1906 से 1921 के बीच निर्मित यह स्मारक इंग्लैण्ड की तत्कालीन साम्राज्ञी महारानी विक्टोरिया को समर्पित है। इस स्मारक में विविध शिल्पकलाओं का सुंदर मिश्रण है। इसके मुगल शैली के गुंबदों पर सारसेनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियों का प्रभाव दिखाई पड़ता है। इस भवन के अंदर एक शानदार संग्रहालय भी है जहाँ रानी के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3,000 से भी अधिक अन्य वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रतिदिन मंगलवार से रविवार तक प्रात: दस बजे से सायं साढ़े चार बजे तक खुलता है, सोमवार को यह बंद रहता है।
सामान्य तथ्य स्थापित, अवस्थिति ...
स्थापित | 1921 (1921) |
---|---|
अवस्थिति | क्वींस वे कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
प्रकार | संग्रहालय |
संग्रह का आकार | 30,000 के करीब (31 मार्च 2009)[1] |
Architect | विलियम एमर्सन |
जालस्थल | victoriamemorial-cal.org |
बंद करें