विकिपीडिया:सम्मेलन/विकिसम्मेलन कोलकाता २०१९
विकिसम्मेलन २०१९ सम्मेलन,भारत में आयोजित हिंदी विकिपीडियाओं का एक सम्मेलन है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
सामान्य तथ्य आवश्यक विवरण ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ, तिथियाँ ...
आवश्यक विवरण ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
---|---|
![]() | |
तिथियाँ | १,२ और ३ फरवरी २०१९ |
स्थान | जेमसन इन शिराज़, मल्लिक बज़ार, पार्क स्ट्रीट एरिया, पार्क स्ट्रीट, कोलकाता, पश्चिम बंगालगूगल मानचित्र |
पिछला | दिल्ली हिंदी विकिसम्मेलन २०१८ |
अगला | दिल्ली हिंदी विकिसम्मेलन २०२० |
प्रतिभागी | ४१ (२३ विकिपिडियन + १५ छात्र + ३ ऑनलाइन) |
बंद करें
विकिसम्मेलन, हिंदी विकिपीडिया और इसकी सहपरियोजनाओं के संगठित व सुनियोजित विकास, विस्तार व सञ्चालन पर केन्द्रित एक ऐसा मंच है, जहाँ हिन्दी विकिप्रकल्पों पर सक्रीय सारे विकिस्वयंसेवक एक साथ जुटकर एक दुसरे से परिचित हो सकें तथा वर्त्तमान व भविष्य की योजना व मसलों पर सब के साथ अपने विचार व्यक्त कर, संगठित रूप से हिन्दी भाषी विकिप्रकल्पों के विकास व विस्तार पर नीति निर्धारित कर सकें।
विकिसम्मेलन, अत्यंत ही बड़े भूक्षेत्र पर विस्तृत, तथा क्षेत्रीय, जातीय, लैंगिक, धार्मिक व वैचारिक विविधताओं से भरे हिंदी विकिसमुदाय को संगठित करने, विचारों के आदान-प्रदान करने, नए कौशल सीखने तथा वैश्विक विकिमीडिया आन्दोलन के साथ जुड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है।
मुख्य पृष्ठ |
कार्यक्रम |
पंजीकरण |
प्रस्तुतियाँ |
मित्रवत स्थान |
सामान्य प्रश्न |
चर्चा |
प्रतिवेदना |
ग्रंथागार |
विकिसम्मेलन कोलकाता २०१९, वर्ष २०१९ में सम्पन्न हिन्दी विकिपीडिया का चौथा सम्मेलन था, जिसे कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में १ से ३ फरवरी २०१९ के बीच आयोजित किया गया। इसमें २३ विकिपीडियन, ३ ऑनलाइन पत्र-पस्तुतकर्ता तथा १५ नवागंतुक छात्रों ने भाग लिया।
विकिसम्मेलनों का इतिहास
- इससे पूर्व जनवरी २०१५ में पहला हिन्दी विकिपीडिया सम्मेलन दिल्ली में आयोजित हुआ था।
विकिमीडिया फॉउंडेशन के जरिये प्रकाशित किया गया ब्लॉग : यहाँ देखें - जनवरी २०१७ में दूसरा सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया था। इसके अतिरिक्त नवंबर २०१७ में जयपुर में एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।
- जनवरी २०१८ में तीसरा हिन्दी विकिपीडिया सम्मेलन दिल्ली में आयोजित हुआ था। इसके अतिरिक्त जून २०१८ में भोपाल में एक तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गयी थी।
सम्मेलन स्थान
- जेमसन इन शिराज़, मल्लिक बज़ार, पार्क स्ट्रीट एरिया, पार्क स्ट्रीट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
- Geo coordinates: LAT 22.558876°, LON 88.362164°
इस स्थान को गूगल मानचित्र पर देखें
सम्मेलन के उद्देश्य
जनवरी में प्रस्तावित, आगामी विकिसम्मेलन के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं:
- हिंदी विकिपीडिया पर लंबे समय से चले आ रहे दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक आम सहमति बनाना:
- अंकों की लिपि
- पञ्चमाक्षर, नुक़्ता, अन्य विशेषाक्षर तथा वर्तनी व शब्दावली का मुद्दा
- संगठित और सुनियोजित तरीके से हिंदी विकिपीडिया पर लेख निर्माण व विस्तार पर एक १२ मासीय योजना गठित करना, जिसके अनुसार 12 महीनों तक (अगले विकिसम्मेलन तक) संगठित रूप से हिंदी विकिपीडिया को चलाया जा सके।
- हिंदी विकिपीडिया और विकिस्रोत को मिलाकर एक साँझा प्रयास शुरू करना, जिसका उद्देश्य, कोलकाता के स्थानीय विकिसमुदाय की मदद से कोलकाता और उसके निकटवर्ती इलाकों के कई निजी पुस्तकालयों से एकाधिकार (कॉपीराइट) मुक्त सामग्री को हिंदी विकिस्रोत पर अपलोड करना है।
- समुदाय में कौशल-भेद घटाने हेतु मीडियाविकि इण्टरफ़ेस और विकिस्रोत पर कार्यशाला आयोजित करना।
- विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी विकिपीडिया की प्रथम भागीदारी का विश्लेषण करना और तदानुसार आगे की संभावित साँझेदारियों पर चर्चा करना।
आयोजक दल
- विकिमीडिया फाउंडेशन संपर्ककरता
- प्रबन्धन दल
- कार्यक्रम योजना समिति
- अनुदान समिति
- संसूचन दल
- स्वयंसेवक समन्वयक
- अन्य आयोजक सदस्य
चित्र दीर्घा
विकिसम्मेलन २०१९ से संबंधित विकिमीडिया कॉमन्स पर मीडिया