वाशिंगटन ऐल्स्टन
अमरीकी चित्रकार तथा कवि विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अमरीकी चित्रकार तथा कवि विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वाशिंगटन ऐल्स्टन (Washington Allston ; १७७९-१८४३) अमरीकी कवि तथा चित्रकार थे।
वाशिंगटन ऐल्स्टन Washington Allston | |
---|---|
Museum of Fine Arts, Boston | |
जन्म |
5 नवम्बर 1779 Near Georgetown, South Carolina |
मौत |
जुलाई 9, 1843 63) Cambridge, Massachusetts | (उम्र
राष्ट्रीयता | American |
प्रसिद्धि का कारण |
Painting Poetry |
जीवनसाथी |
|
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
उन्होने शिक्षा हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पाई। युवावस्था में लंदन, पेरिस, रोम, वेनिस आदि का भ्रमण कर पुन: अमरीका लौट आए और वहीं अपना कार्य आरंभ कर दिया। इनकी कलाकृतियों में प्रकाश और छाया के प्रयोग तथा रंगों के चुनाव आदि में वेनिस की शैली का प्रभाव परिलक्षित है, इसीलिए इन्हें 'अमरीकी तिशियन' भी कहा जाता है। इनके चित्र मिलान के राजभवन और सांता मेरिया के गिरजे में हैं जो इनके गुरु कोरेज्जो की कृतियों से भी अधिक श्रेष्ठ हैं।
ये स्वयं धार्मिक स्वभाव के थे और इनके अधिकांश चित्रों की कथा वस्तु भी बाइबिल की कहानियाँ हैं। सर्वोत्तम कृतियाँ–'मृत व्यक्ति का पुनर्जीवन', 'देवदूत द्वारा संत पीतर की मुक्ति' और 'जेकोब का स्वप्न' हैं।
लेखक के रूप में अभिव्यक्ति की सुगमता और काल्पनिक शक्ति के लिए ये विख्यात हैं। कोलरिज (ऐल्स्टन द्वारा बनाया जिसका चित्र आज भी नैशनल गैलरी में है) का कहना था कि उस युग में कला और काव्य के क्षेत्र में कोई और ऐल्स्टन की समता नहीं कर सकता था।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.