![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/ce/Basistha_Temple%252C_Guwahati.jpg/640px-Basistha_Temple%252C_Guwahati.jpg&w=640&q=50)
वशिष्ठ मंदिर
असम में स्थित हिन्दू मंदिर / From Wikipedia, the free encyclopedia
वशिष्ठ मंदिर (Basistha temple) भारत के असम राज्य में गुवाहाटी नगर के दिसपुर उपनगर में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। मान्यता है कि इस शिव को समर्पित मंदिर की स्थापना वैदिक काल में महऋषि वशिष्ठ ने करी थी और यहाँ उनका आश्रम था। यह मेघालय की सीमा के समीप है। यहाँ से कई जलधाराएँ आती हैं जिनके किनारे यह मंदिर व आश्रम स्थित है और जो यहाँ से आगे वशिष्ठ नदी और बाहिनी नदी के रूप में नगर की ओर बहती हैं। यह स्थान वन से घिरा है।[1]
सामान्य तथ्य वशिष्ठ मंदिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
वशिष्ठ मंदिर | |
---|---|
Basistha Temple বশিষ্ঠাশ্ৰম দেৱালয় | |
![]() वशिष्ठ मंदिर | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू |
देवता | शिव |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | दिसपुर, गुवाहाटी |
ज़िला | कामरूप महानगर ज़िला |
राज्य | असम |
देश | ![]() |
भौगोलिक निर्देशांक | 26.095°N 91.784°E / 26.095; 91.784 |
बंद करें