![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/aa/Chromatic_aberration_lens_diagram.svg/langhi-640px-Chromatic_aberration_lens_diagram.svg.png&w=640&q=50)
वर्ण विपथन
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रकाशिकी में, लेंस द्वारा सभी रंग की किरणों को एक ही बिंदु पर केंद्रित न करके अलग-अलग बिन्दुओं पर केन्द्रित करना वर्ण विपथन (chromatic aberration) कहलाता है। इसे वर्ण विरूपण (chromatic distortion) भी कहते हैं।[1] इसका कारण यह है कि लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक प्रकाश भिन्न-भिन्न तरंग दैर्ध्य (या रंग) के लिए भिन्न-भिन्न होता है, एक ही नहीं। अधिकांश पारदर्शी पदार्थों का अपवर्तनांक बढ़ती तरंग दैर्ध्य के साथ घटता जाता है।[2] चूँकि लेंस की फोकस दूरी अपवर्तनांक पर निर्भर करती है, इसलिये अपवर्तनांक की यह भिन्नता सभी रंग की किरणों को एक ही बिन्दु पर फोकस नहीं कर पाती।[3] फोटोग्राफी में, वर्ण-विपथन के कारण फोटो के उन स्थानों पर "किनारों" (फ्रिंज) दिखने लगते हैं जहाँ धुंधली (dark) और चमकीले (bright) भाग जुड़ते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/aa/Chromatic_aberration_lens_diagram.svg/320px-Chromatic_aberration_lens_diagram.svg.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/66/Chromatic_aberration_%28comparison%29.jpg/320px-Chromatic_aberration_%28comparison%29.jpg)