![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/01/Bankim_Chandra_Chattopadhyay.jpg/640px-Bankim_Chandra_Chattopadhyay.jpg&w=640&q=50)
वन्दे मातरम्
राष्ट्रीय गीत / From Wikipedia, the free encyclopedia
वन्दे मातरम् ( बाँग्ला: বন্দে মাতরম) [1] बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा संस्कृत और बाँग्ला मिश्रित भाषा में रचित एक गीत है जिसका प्रकाशन सन् १८८२ में उनके उपन्यास आनन्द मठ में अन्तर्निहित गीत के रूप में हुआ था।[2] इस गीत से सदियों से सुप्त भारत देश जग उठा और आधी शताब्दी तक यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरक बना रहा।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/01/Bankim_Chandra_Chattopadhyay.jpg/320px-Bankim_Chandra_Chattopadhyay.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3a/Bharat_Mata_by_Abanindranath_Tagore.jpg/640px-Bharat_Mata_by_Abanindranath_Tagore.jpg)
इस उपन्यास में यह गीत भवानन्द नाम के संन्यासी द्वारा गाया गया है। इसकी धुन यदुनाथ भट्टाचार्य ने बनायी थी। इस गीत को गाने में ६५ सेकेंड (१ मिनट और ५ सेकेंड) का समय लगता है। सन् २००३ में, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में, जिसमें उस समय तक के सबसे मशहूर दस गीतों का चयन करने के लिये दुनिया भर से लगभग ७,००० गीतों को चुना गया था और बी०बी०सी० के अनुसार १५५ देशों/द्वीप के लोगों ने इसमें मतदान किया था उसमें वन्दे मातरम् शीर्ष के १० गीतों में दूसरे स्थान पर था।[3]