वख़जीर दर्रा
From Wikipedia, the free encyclopedia
वख़जीर दर्रा (Wakhjir Pass), जिसे फ़ारसी में कोतल-ए-वख़जीर (کوتل وخجیر) कहते हैं, अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे और चीन-नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के ताशक़ुरग़ान ताजिक स्वशासित ज़िले के बीच हिन्दु कुश या पामीर पर्वतों में एक ४,९२३ मीटर (१६,१५२ फ़ुट) ऊँचा पहाड़ी दर्रा है। यह वाख़ान गलियारे के सुदूर पूर्वी छोर पर स्थित है जहाँ अफ़ग़ानिस्तान की चीन के साथ एक छोटी-सी सरहद है। इस दर्रे से कोई सड़क नहीं गुज़रती और यह आम-यातायात के लिए बंद है।
सामान्य तथ्य वख़जीर दर्रा, ऊँचाई ...
वख़जीर दर्रा | |
---|---|
ऊँचाई | ४,९२३ मीटर (१६,१५२ फ़ुट) |
स्थान | वाख़ान गलियारा, अफ़ग़ानिस्तान ताशक़ुरग़ान ज़िला, चीन |
पर्वतमाला | पामीर पर्वत |
निर्देशांक | 37°05′14″N 74°29′03″E |
बंद करें