![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Laurus_nobilis_MHNT_Fleurs.jpg/640px-Laurus_nobilis_MHNT_Fleurs.jpg&w=640&q=50)
लौरालेस
From Wikipedia, the free encyclopedia
लौरालेस (Laurales) सपुष्पक पौधों का एक जीववैज्ञानिक गण है जो मैग्नोलिड नामक क्लेड का सदस्य है। इस गण में २५००-२८०० जातियाँ आती हैं जो ८५-९० वंशों में संगठित हैं। यह अधिकतर पृथ्वी के ऊष्णकटिबन्ध और उपोष्णकटिबन्ध क्षेत्रों में (यानि गरम क्षेत्रों में) उगती हैं हालांकि कुछ गिनी-चुनी जातियाँ समशीतोष्ण क्षेत्रों में भी पाई जाती हैं। तज (बे लॉरल), दालचीनी, रूचिरा (आवोकाडो) और सासाफ़्रास इस गण के सबसे जाने-पहचाने सदस्य हैं।[1]
सामान्य तथ्य लौरालेस, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
लौरालेस | |
---|---|
![]() | |
लौरस नोबिलिस (Laurus nobilis) जाति का फूल व पत्ते | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
अश्रेणीत: | मैग्नोलिड (Magnoliids) |
गण: | लौरालेस (Laurales) |
कुल | |
Atherospermataceae |
बंद करें