![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4b/Syzygium_aromaticum_-_K%25C3%25B6hler%25E2%2580%2593s_Medizinal-Pflanzen-030.jpg/640px-Syzygium_aromaticum_-_K%25C3%25B6hler%25E2%2580%2593s_Medizinal-Pflanzen-030.jpg&w=640&q=50)
लौंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
लौंग (वानस्पतिक नाम : Syzygium aromaticum ; मलयालम : കരയാമ്പൂ; अंग्रेजी:Cloves) मटेंसी कुल (Myrtaceae) के 'यूजीनिया कैरियोफ़ाइलेटा' (Eugenia caryophyllata) नामक मध्यम कद वाले सदाबहार वृक्ष की सूखी हुई पुष्प कलिका है। लौंग का अंग्रेजी पर्यायवाची क्लोव (clove) है, जो लैटिन शब्द क्लैवस (clavus) से निकला है। इस शब्द से कील या काँटे का बोध होता है, जिससे लौंग की आकृति का सादृश्य है। दूसरी तरफ लौंग का लैटिन नाम 'पिपर' (Piper) संस्कृत/मलयालम/तमिल के 'पिप्पलि' सेआया हुआ लगता है। लौंग एक प्रकार का मसाला है। इस मसाले का उपयोग भारतीय पकवानो में बहुतायत में किया जाता है। इसे औषधि के रूप में भी उपयोग में लिया जाता है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2012) स्रोत खोजें: "लौंग" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4b/Syzygium_aromaticum_-_K%C3%B6hler%E2%80%93s_Medizinal-Pflanzen-030.jpg/320px-Syzygium_aromaticum_-_K%C3%B6hler%E2%80%93s_Medizinal-Pflanzen-030.jpg)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4b/ClovesDried.jpg/640px-ClovesDried.jpg)