![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2e/Smit.Faces_of_Lorises.jpg/640px-Smit.Faces_of_Lorises.jpg&w=640&q=50)
लोरिस
From Wikipedia, the free encyclopedia
लोरिस (Loris) भारत, श्रीलंका और दक्षिणपूर्वी एशिया में मिलने वाले लोरिनाए (Lorinae) कुल के निशाचरी (रात्रि में सक्रीय) नरवानर प्राणी होते हैं।[1]
सामान्य तथ्य लोरिस Loris, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
लोरिस Loris | |
---|---|
![]() | |
विभिन्न लोरिसों के मुख | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammal) |
गण: | नरवानर (Primate) |
उपगण: | स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini) |
अधःगण: | लीमरिफ़ोर्मीस (Lemuriformes) |
अधिकुल: | लोरिसोइडेआ (Lorisoidea) |
कुल: | लोरिसिडाए (Lorisidae) |
उपकुल: | लोरिनाए (Lorinae) |
वंश | |
बंद करें
लोरिस वनों में रहते हैं और धीमी गति से पेड़ों पर चलते हैं। कुछ लोरिस जातियाँ केवल कीट खाती हैं जबकि अन्य फल, वृक्षों के छाल से निकलने वाला गोंद, पत्ते और घोंघे खाती हैं।[2] मादा लोरिस पेड़ों पर घर बनाकर उनमें अपने शिशु छोड़कर खाने के लिये निकलतीं हैं। इसके लिये वे अपने बच्चों को अपनी कोहनियों के भीतरी भाग चाटने के बाद चाटती हैं। उनकी कोहनियों के पीछे के क्षेत्र में एक हल्का विष बनता है जो शिशुओं के बालों में फैल जाता है और परभक्षियों को उन्हें खाने से रोकता है।[2] कुछ क्षेत्रों में इसके बावजूद भी ओरंग उतान इनके शिशुओं को खा लेते हैं।[3]