![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/55/Gunung_Lokon.jpg/640px-Gunung_Lokon.jpg&w=640&q=50)
लोकोन पर्वत
From Wikipedia, the free encyclopedia
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के उत्तरी भाग में दो जुड़वां ज्वालामुखी लोकोन पर्वत और एम्पुंग पर्वत स्थित हैं, जो एक दूसरे से सिर्फ 2.2 किमी दूर हैं। दोनो का उद्भव तोंदानो के मैदान से होता है और दोनो ही सुलावेसी के सक्रिय ज्वालामुखी हैं।[1] मानदो, इनसे लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है।
सामान्य तथ्य लोकोन पर्वत, उच्चतम बिंदु ...
लोकोन पर्वत | |
---|---|
![]() | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 1,580 मी॰ (5,180 फीट) [1] |
सूचीयन | रिबु |
निर्देशांक | 1°21′30″N 124°47′30″E [1] |
भूगोल | |
स्थान | सुलावेसी, ![]() |
राज्य/प्रांत | ID |
भूविज्ञान | |
पर्वत प्रकार | मिश्रित ज्वालामुखी |
अंतिम विस्फोट | 2011 |
बंद करें
14 जुलाई 2011 की मध्यरात्रि को इसके फटने से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई तक गर्म लावा और उससे निकली राख वायुमंडल में फैल गई थी और जिसके कारण हजारों लोगों को यह स्थान छोड़ने पर बाध्य होना पड़ा।[2]