लॉस एंजेलिस
From Wikipedia, the free encyclopedia
लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।[14] शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन[15] एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन[16] हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है।[17] इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है।
लॉस एंजेलिस | |||
---|---|---|---|
शहर | |||
City of Los Angeles | |||
ऊपर से घड़ी की दिशा में: डाउनटाउन लॉस एंजेलिस, ग्रिफ़िथ बेधशाला, सिटी हॉल, वेनिस बीच, लॉस एंजेलिस अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थीम बिल्डिंग, विंसेंट थॉमस ब्रिज, और हॉलीवुड चिह्न | |||
| |||
उपनाम: L.A., City of Angels,[1] विश्व का मनोरंजन राजधानी,[1] La-la-land, Tinseltown[1] | |||
निर्देशांक: 34°03′N 118°15′W | |||
राष्ट्र | संयुक्त राज्य | ||
राज्य | कैलिफ़ोर्निया | ||
काउंटी | लॉस एंजेलिस | ||
क्षेत्र | दक्षिण कैलिफ़ोर्निया | ||
CSA | लॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच | ||
MSA | लॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच-ऐनाहीम | ||
पूएबलो | 4 सितंबर 1781[2] | ||
नगर अधिकार | 23 मई 1835[3] | ||
निगमित | 4 अप्रैल 1850[4] | ||
नाम स्रोत | "Our Lady, Queen of the Angels" | ||
शासन | |||
• प्रणाली | महापौर-सभा-समिति[5] | ||
• सभा | लॉस एंजेलिस नगर सभा | ||
• महापौर | एरिक गारसेटी (D)[6] | ||
• नगर अटॉर्नी | माइक फूअर (D)[6] | ||
• नगर नियंत्रक | रॉन गैल्पेरिन (D)[6] | ||
क्षेत्रफल[7] | |||
• कुल | 1302.06 किमी2 (502.73 वर्गमील) | ||
• थल | 1214.63 किमी2 (468.97 वर्गमील) | ||
• जल | 87.43 किमी2 (33.76 वर्गमील) | ||
• नगरीय | 4,496.3 किमी2 (1736.02 वर्गमील) | ||
• महानगर | 12562 किमी2 (4,850 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 93 मी (305 फीट) | ||
अधिकतम उच्चता[8] | 1,547 मी (5074 फीट) | ||
निम्नतम उच्चता[8] | 0 मी (0 फीट) | ||
जनसंख्या (2010)[9] | |||
• कुल | 37,92,621 | ||
• अनुमान (2019) | 39,79,576 | ||
• दर्जा | प्रथम, कैलिफ़ोर्निया द्वितीय, संयुक्त राज्य | ||
• घनत्व | 3276.37 किमी2 (8485.74 वर्गमील) | ||
• महानगर[10] | 12,150,996 | ||
• महानगर[11] | 13,131,431 (U.S.: द्वितीय) | ||
• CSA[12] | 18,679,763 (U.S.: द्वितीय) | ||
वासीनाम | लॉस एंजेलीनो, एंजेलीनो | ||
समय मण्डल | पैसिफ़िक (यूटीसी−08:00) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | PDT (यूटीसी−07:00) | ||
ZIP कोड | सूची
90001–90084, 90086–90089, 90091, 90093–90097, 90099, 90101–90103, 90174, 90185, 90189, 90291–90293, 91040–91043, 91303–91308, 91311, 91316, 91324–91328, 91330, 91331, 91335, 91340, 91342–91349, 91352–91353, 91356–91357, 91364–91367, 91401–91499, 91504–91505, 91601–91609[13]
| ||
क्षेत्र कोड | 213/323, 310/424, 747/818 | ||
GNIS ID | 1662328, 2410877 | ||
वेबसाइट | lacity |
लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ।
आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है।