लेशान के विशाल बुद्ध
स्मारकीय मूर्तिकला / From Wikipedia, the free encyclopedia
लेशान के विशाल बुद्ध (सरलीकृत चीनी : 乐山 大佛, पारंपरिक चीनी: 乐山 大佛) तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान बनाई गयी गौतम बुद्ध की 71-मीटर (233 फीट) ऊँची विशाल प्रतिमा है।[1] इस प्रतिमा को लाल बलुआ पत्थर की चट्टान एमी पर्वत को तराश कर बनाया गया है। यह चीन के दक्षिण में स्थित सिचुआन प्रांत के शहर लेशान में मिनजियांग, दादु और किंग्यी नदी के संगम पर स्थित है। यह दुनिया में सबसे ऊँची पत्थर की प्रतिमा है[2] और इसके निर्माण के समय तो यह दुनिया में बुद्ध की सबसे ऊँची मूर्ति थी।
![]() | इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। इसमें मुख्य समस्या है कि: लाल कड़ीयाँ। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। (फ़रवरी 2017) |
सामान्य तथ्य एमी पर्वत, में उत्कीर्ण विशाल बुद्ध, देश ...
एमी पर्वत, में उत्कीर्ण विशाल बुद्ध | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
| |
देश |
![]() |
प्रकार | मिश्रित |
मानदंड | iv, vi, x |
सन्दर्भ | 779 |
युनेस्को क्षेत्र | एशिया-प्रशांत |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | 1996 (20वा सत्र) |
बंद करें
लेशान की विशाल बुद्ध प्रतिमा सन 1996 के बाद से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। सन 2008 में सिचुआन में आये भूकंप से यह क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।