Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लिसांड्रो मार्टिनेज (अंग्रेज़ी: Lisandro Martínez) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो मुख्य रूप से प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए सेंटर-बैक (Defender) के रूप में खेलते हैं।
मार्टिनेज 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए। | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | लिसांड्रो मार्टिनेज[1] | ||
जन्म तिथि | 18 जनवरी 1998[2] | ||
जन्म स्थान | एंट्रे रियोस, अर्जेंटीना | ||
कद | 1.75 m[2] | ||
खेलने की स्थिति | सेंटर-बैक | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | मैनचेस्टर यूनाइटेड | ||
नम्बर | 6 |
मार्टिनेज ने 2017 में डिफेंसा वाई जस्टिसिया से अपने करियर की शुरूआत किया। उन्होंने 2019 में एएफसी अजाक्स के साथ अनुबंध किया जहां उन्होंने तीन सीज़न में 120 मैच खेले और दो इरेडिविसी खिताब तथा एक केएनवीबी कप जीता। उन्होंने 2021-22 सीज़न में अजाक्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षकों में से एक मार्टिनेज ने मार्च 2019 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले अंडर 20 और अंडर -23 स्तरों पर अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया।[3][4][5][6] वह 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फ़ाइनलिसिमा और 2022 फीफा विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य थे।
मार्टिनेज ने क्लब उरकिज़ा और नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ के साथ युवावस्था में जुड़े थे। उन्होंने 2016-17 सीज़न में क्लब के अंतिम मैच में नेवेल्स के लिए अपना पेशेवर पदार्पण किया।[7][8]
अगस्त 2017 में मार्टिनेज ऋण (loan) पर अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन के क्लब डिफेंसा वाई जस्टिसिया में शामिल हो गए।[9][10] डिफेन्सा के लिए उन्होंने पहला मैच 13 अक्टूबर को सैन लोरेंजो के खिलाफ खेला। दो मैचों के बाद उन्होंने टेम्परले के विरुद्ध जीत में अपना पहला गोल किया।[11]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.