![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/81/LijiangTown.jpg/640px-LijiangTown.jpg&w=640&q=50)
लिजिआंग, युन्नान
From Wikipedia, the free encyclopedia
लिजिआंग (चीनी: 丽江市, अंग्रेज़ी: Lijiang) चीन के युन्नान प्रान्त के पश्चिमोत्तरी भाग में एक विभाग-स्तरीय शहर है। सन् २०१० में इसकी आबादी १२,४४,७६९ अनुमित की गई थी। यह युन्नान की सिचुआन प्रान्त के साथ लगी सरहद के पास है और चिंगहई-तिब्बत पठार और युन्नान-गुइझोऊ पठार के संगम पर स्थित है। यहाँ का मौसम बहुत अच्छा माना जाता है हालांकि कभी-कभार सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। लीजिंग में नाशी समुदाय के बहुत से लोग रहते हैं, जिनके अपने रीति-रिवाज हैं और जो किसी ज़माने में भारत-तिब्बत व्यापार में अहम भूमिका निभाते थे।[1][2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/81/LijiangTown.jpg/640px-LijiangTown.jpg)