![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/01/Leon_Panetta%252C_official_DoD_photo_portrait%252C_2011.jpg/640px-Leon_Panetta%252C_official_DoD_photo_portrait%252C_2011.jpg&w=640&q=50)
लिओन पनेटा
From Wikipedia, the free encyclopedia
लिओन एडवर्ड पनेटा (अंग्रेज़ी: Leon Edward Panetta) (जन्म जून 28, 1938) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और प्रोफेसर हैं। इन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में २००९ से २०११ तक अमेरिकी खुफिया संस्था सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी के निदेशक और २०११ से २०१३ तक रक्षा सचिव की बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। पनेटा १९७७ से १९९३ तक संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद (हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेन्टेटिव्स) के सदस्य रहे। १९९३-९४ बजट प्रबंधन कार्यालय के निदेशक और १९९४ से ९७ तक तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यालय के अध्यक्ष (चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़) रहे। वह पनेटा स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी (जन नीति विद्यालय) के संस्थापक हैं और सांता क्लारा विश्वविद्यालय में जन नीति के प्रोफेसर हैं।
लिओन पनेटा | |
---|---|
![]() | |
23वें अमेरिकी रक्षा मंत्री | |
पद बहाल जुलाई 1, 2011 – फरवरी 27, 2013 | |
राष्ट्रपति | बराक ओबामा |
सहायक | विलियम जे. लिन तृतीय ऐश्टन कार्टर |
पूर्वा धिकारी | रॉबर्ट गेट्स |
उत्तरा धिकारी | चक हेगल |
सेम्ट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक | |
पद बहाल फरवरी 13, 2009 – जून 30, 2011 | |
राष्ट्रपति | बराक ओबामा |
सहायक | स्टीफन कैप्स माइकल मोरेल |
पूर्वा धिकारी | माइकल हेडेन (जनरल) |
उत्तरा धिकारी | माइकल मोरेल (कार्यकारी) |
18वें व्हाइट हाउस चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ | |
पद बहाल जुलाई 17, 1994 – जनवरी 20, 1997 | |
राष्ट्रपति | बिल क्लिंटन |
पूर्वा धिकारी | मैक मैक्लार्टी |
उत्तरा धिकारी | एर्स्किन बॉउल्स |
बजट एंव प्रबंधन कार्यालय के २९वें बिदेशक | |
पद बहाल जनवरी 21, 1993 – जुलाई 17, 1994 | |
राष्ट्रपति | बिल क्लिंटन |
पूर्वा धिकारी | रिचर्ड डार्मैन |
उत्तरा धिकारी | एलिस रिवलिन |
हाउस बजट कमेटी के चेयरमैन | |
पद बहाल जनवरी 3, 1989 – जनवरी 21, 1993 | |
पूर्वा धिकारी | विलियम एच. ग्रे |
उत्तरा धिकारी | मार्टिन ओलाव साबो |
पद बहाल जनवरी 3, 1993 – जनवरी 21, 1993 | |
पूर्वा धिकारी | काल डूली |
उत्तरा धिकारी | सैम फार |
पद बहाल जनवरी 3, 1977 – जनवरी 3, 1993 | |
पूर्वा धिकारी | बर्ट एल. टैल्कॉट |
उत्तरा धिकारी | डॉन एडवर्ड्स |
जन्म | 28 जून 1938 (1938-06-28) (आयु 86) मोंटेरी, कैलिफोर्निया, यू.एस.ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
जन्म का नाम | Leon Edward Panetta |
राजनीतिक दल | डेमोक्रेटिक (1971–वर्तमान) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
रिपब्लिकन (1971 से पहले) |
जीवन संगी | सिल्विया पनेटा |
शैक्षिक सम्बद्धता | सांता क्लारा विश्वविद्यालय |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
हस्ताक्षर | ![]() |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | ![]() |
सेवा/शाखा | ![]() |
सेवा काल | 1964–1966 |
पद | ![]() |
पुरस्कार | सेना प्रशस्ति पदक |
जनवरी 2009 में, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पनेटा को सीआईए निदेशक के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।[1][2] अमेरिकी सीनेट ने पनेटा के नियुक्ति को फरवरी २००९ में मंजूरी दी। निदेशक पद पर अपने कार्यकाल के दौरान पनेटा ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को मारने के लिये चलाये गये सैन्य अभियान का सफल संचालन किया।
रॉबर्ट गेट्स के पदच्युत होने के बाद 28 अप्रैल, 2011 को ओबाम ने पनेटा के रक्षा मंत्री पद पर नियुक्ति की घोषणा की। जून में सीनेट ने पनेटा को एकमत से रक्षामंत्री का पदभार दे दिया जिसे उन्होंने 1 जुलाई, 2011 को ग्रहण किया।[3] उनके बाद ६ सितंबर, २०११ को डेविड पेट्रियस सेंट्रल इंटीलिजेंस एजेंसी के अगले निदेशक चुने गये। [4]