![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/The_Union_Minister_for_Railways%252C_Shri_Lalu_Prasad_addressing_the_Media_to_announce_a_policy_matter_in_New_Delhi_on_September_12%252C_2004.jpg/640px-The_Union_Minister_for_Railways%252C_Shri_Lalu_Prasad_addressing_the_Media_to_announce_a_policy_matter_in_New_Delhi_on_September_12%252C_2004.jpg&w=640&q=50)
लालू प्रसाद यादव
भारतीय राजनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
लालू प्रसाद यादव (जन्म: 11 जून 1948) भारत के बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2004 से 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार सौंपा गया। जबकि वे 15वीं लोक सभा में सारण (बिहार) से सांसद थे उन्हें बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस सजा के लिए उन्हें बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार रांची में रखा गया था।[1] केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के विशेष न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा जबकि उन पर कथित चारा घोटाले में भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप सिद्ध हो चुका था।[2] 3 अक्टूबर 2013 को न्यायालय ने उन्हें पाँच साल की कैद और पच्चीस लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी।[3] दो महीने तक जेल में रहने के बाद 13 दिसम्बर को लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली।[4] [5]
लालू प्रसाद यादव | |
---|---|
![]() | |
लालू प्रसाद यादव | |
पद बहाल 24 मई 2004 – 22 मई 2009 | |
पूर्वा धिकारी | नीतीश कुमार |
उत्तरा धिकारी | ममता बनर्जी |
चुनाव-क्षेत्र | सारण |
पद बहाल 16 मई 2009 – 22 अक्टूबर 2013 | |
उत्तरा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
पद बहाल 4 अप्रैल 1995 – 25 जुलाई 1997 | |
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
उत्तरा धिकारी | राबड़ी देवी |
पद बहाल 24 मई 2004 – 22 मई 2009 | |
पूर्वा धिकारी | राजीव प्रताप रूड़ी |
उत्तरा धिकारी | निर्वाचन क्षेत्र परिसीमित |
पद बहाल 23 मार्च 1977 – 22 अगस्त 1979 | |
पूर्वा धिकारी | रामशेखर प्रसाद सिंह |
उत्तरा धिकारी | सत्य देव सिंह |
पद बहाल 2 दिसम्बर 1989 – 13 मार्च 1991 | |
पूर्वा धिकारी | रामबहादुर सिंह |
उत्तरा धिकारी | लाल बाबू राय |
जन्म | 11 जून 1948 (1948-06-11) (आयु 76) गोपालगंज, बिहारਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राजनीतिक दल | राष्ट्रीय जनता दल |
जीवन संगी | राबड़ी देवी |
शैक्षिक सम्बद्धता | पटना विश्वविद्यालय |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | rashtriyajanatadal |
यादव और जनता दल यूनाइटेड नेता जगदीश शर्मा को घोटाला मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद लोक सभा से अयोग्य ठहराया गया।[6] के नये नियमों के अनुसार लालू प्लक सभा के महासचिव ने यादव को सदन की सदस्यता के अयोग्य ठहराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना के बाद संसद की सदस्यता गँवाने वाले लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास में लोक सभा के पहले सांसद हो गये हैं।[7]