![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/dd/Fyrkat_hus_stor.jpg/640px-Fyrkat_hus_stor.jpg&w=640&q=50)
लम्बाघर
From Wikipedia, the free encyclopedia
पुरातत्त्वशास्त्र और मानवशास्त्र में लम्बाघर ऐसे एक कमरे वाले घर को कहा जाता है जिसकी चौड़ाई कम हो लेकिन लम्बाई उसके मुकाबले में बहुत ज्यादा हो। एशिया, यूरोप और उत्तर अमेरिका के कई समुदायों में ऐसे लम्बेघर बनाने का रिवाज है। अक्सर ऐसे घर लकड़ी, सरकंडों या बांस के बने होते हैं। कई मनुष्य समाजों में देखा गया है के समाज के शुरुआत में किसी भी अन्य मक़ान बनाने से पहले लम्बेघर बनाये जाते हैं। इनका प्रयोग समुदाय के मुख्य व्यक्तियों की बैठकों से लेकर परिवारों के रहने के लिए हो सकता है। मिसाल के लिए उत्तर अमेरिका के इरक्वॉइ मूल अमेरिकी आदिवासी समुदाय के हर लम्बेघर में लगभग २० परिवार इकट्ठे रहते थे। हर घर की मुखिया उस घर की सब से बुज़ुर्ग औरत होती थी।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/dd/Fyrkat_hus_stor.jpg/640px-Fyrkat_hus_stor.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/Long_House_Iroquois_Allen.jpg/640px-Long_House_Iroquois_Allen.jpg)