![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/LangkawiMap.png/640px-LangkawiMap.png&w=640&q=50)
लंगकावी
From Wikipedia, the free encyclopedia
लंगकावी (मलय: Langkawi Permata Kedah) अंडमान सागर में स्थित मलेशिया का एक द्वीपसमूह है जो पर्यटन के लिये जाना जाता है। इसमें १०४ द्वीप हैं, जो मलेशिया कि मुख्य भूमि से ३० किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। जब समुद्र का पानी उतार पर होता है तो पांच और द्वीप सतह पर आ जाते हैं। यह मलेशिया के केदाह राज्य का भाग है। इन द्वीपों का कुल क्षेत्रफ़ल ५२८ वर्ग किमी है। पूरे द्वीपसमूह में एक द्वीप अन्य सभी द्वीपों से कहीं अधिक बड़ा है और उसका नाम भी लंगकावी द्वीप है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/LangkawiMap.png/640px-LangkawiMap.png)