रोजर फ़ेडरर
टेनिस खिलाड़ी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रॉजर फ़ेदरर (उच्चारण /rɔdʒər ˈfeːdərər/;[2]) (जन्म 8 अगस्त 1981) एक व्यवसायिक स्विस टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान में एटीपी वरीयता 2 है। उनके नाम 2 फ़रवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है। फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।[3][4][5][6][7][8][9]
उपनाम | फ़ेडरर एक्सप्रेस, दी स्विस मैस्ट्रो, दी फ़ैडी बियर | |
देश | स्विट्ज़रलैंड | |
निवास | बॉटमिंगेन, स्विट्ज़रलैंड | |
जन्म | 8 अगस्त 1981 (1981-08-08) (आयु 42) | |
जन्म स्थान | बेसल,स्विट्ज़रलैंड | |
कद | 1.85 मीटर (6 फुट 1 इंच) | |
वज़न | 80 किग्रा (176 पाउन्ड)[1] | |
व्यवसायिक बना | 1998 | |
खेल शैली | दायें हाथ से; एक हाथ से बैक हैंड | |
व्यवसायिक पुरस्कार राशि | US$45,318,757 | |
एकल | ||
कैरियर रिकार्ड: | 1007-228 (81.5%) | |
कैरियर उपाधियाँ: | 84 | |
सर्वोच्च वरीयता: | No. 1 (2 फ़रवरी 2004) | |
ग्रैंड स्लैम परिणाम | ||
ऑस्ट्रेलियाई ओपन | W (2004, 2006, 2007) | |
फ़्रेंच ओपन | W (2009) | |
विम्बलडन | W (2003,2004, 2005, 2006, 2007) | |
अमरीकी ओपन | W (2004, 2005, 2006, 2007) | |
मास्टर्स कप | W 2003, 2004, 2006, 2007) | |
ओलम्पिक | 4था स्थान | |
युगल | ||
कैरियर रिकार्ड: | 112–71 | |
कैरियर उपाधियाँ: | 8 | |
सर्वोच्च वरीयता: | No. 24 (9 जून, 2003) | |
ऑस्ट्रेलियाई ओपन | तीसरा दौर (2003) | |
फ़्रेंच ओपन | प्रथम दौर (2000) | |
ऑस्ट्रेलियाई ओपन | क्वार्टर-फ़ाइनल (2000) | |
अमरीकी ओपन | तीसरा दौर (2002) | |
ओलम्पिक | स्वर्ण पदक | |
फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) जीते हैं। उन्होंने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) में शामिल होना भी सम्मिलित है।