रोआनू चक्रवात
From Wikipedia, the free encyclopedia
रोआनू चक्रवात श्रीलंका और भारत से होते हुए 21 मई को दोपहर के समय बांग्लादेश में पहुँचा जिसके कारण बांग्लादेश के कई तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं तथा कई इलाकों में जमीनें धंस गयी हैं। विभिन्न समाचार पत्रों के अनुसार अब तक लगभग 24 लोगों के मारे जाने की ख़बर है तथा पाँच लाख लोगों को अपना घर बार छोड़ना पड़ा है। चक्रवात की वजह से पूरे बांग्लादेश में बिजली आपूर्ति बाधित है तथा कई बन्दरगाहों पर कार्य पर रोक लगा दी है। चक्रवात से श्रीलंका में लगभग ९२ तथा बांग्लादेश में २६ लोगों की जाने गयी। इनके अलावा भारतीय राज्यों तमिलनाडु ,उड़ीसा , केरल तथा आंध्रप्रदेश में भारी मूसलाधार बारिश हुई।
सामान्य तथ्य चक्रवाती तूफान (आईएमडी पैमाना), गठन ...
चक्रवाती तूफान (आईएमडी पैमाना) | |
---|---|
उष्णकटिबंधीय तूफान (SSHWS) | |
गठन | 17 मई 2016 |
व्यस्त | 23 मई 2016 |
(Remnant low after 22 मई) | |
उच्चतम हवाएं | 3-मिनट निरंतर : 85 किमी/घंटा (50 मील प्रति घंटा) 1-मिनट निरंतर : 100 किमी/घंटा (65 मील प्रति घंटा) |
सबसे कम दबाव | 983 hPa (mbar); 29.03 inHg |
मौत | 95 कुल, 132 लापता |
प्रभावित क्षेत्र | बांग्लादेश, म्यांमार, भारत, श्रीलंका |
बंद करें