रॉबर्ट मुगाबे
From Wikipedia, the free encyclopedia
"मुगाबे" यहाँ पुनर्प्रेषित होता है। अन्य प्रयोगों के लिए, मुगाबे (बहुविकल्पी) देखें।
रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे (जन्म २१ फरवरी, १९२४ - 6 september 2019) ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। वे १९८० से देश का शीर्ष नेतृत्व कर रहे हैं।[2] वे पहली बार १९६० में ज़िम्बाब्वे अफ़्रीकन नेशनल यूनियन पार्टी के नेता के तौर पर उस समय प्रसिद्ध हुए जब रोडेशिया में गोरे लोगों का अल्पसंख्यक राज चल रहा था एवं जिसके ख़िलाफ़ नेशनल यूनियन ने (१९६४ से १९७९) के दौरान छापामार युद्ध छेड़ रखा था।
सामान्य तथ्य रॉबर्ट मुगाबे, प्रधानमंत्री ...
रॉबर्ट मुगाबे | |
---|---|
जिम्बाब्वे के दूसरे राष्ट्रपति | |
पद बहाल 31 दिसम्बर 1987 – 21 नवम्बर 2017 | |
प्रधानमंत्री | मॉर्गन त्स्वंगिराई (2009–2013) |
पहले उपराष्ट्रपति |
|
दूसरे उपराष्ट्रपति |
|
पूर्वा धिकारी | कनान बनाना |
उत्तरा धिकारी | एम्मर्सन म्नंगग्वा |
पहले जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री | |
पद बहाल 18 अप्रैल 1980 – 31 दिसम्बर 1987 | |
राष्ट्रपति | कनान बनाना |
सहायक | साइमन मुजेंडा |
पूर्वा धिकारी | एबिल मुजोरेवा (जिम्बाब्वे रोडेशिया) |
उत्तरा धिकारी | मॉर्गन त्स्वंगिराई (2009) |
ज़ानु-पीएफ के नेता और सचिव जिम्बाब्वे अफ्रीकी राष्ट्रीय संघ (1975–1987) | |
पद बहाल 18 मार्च 1975 – 19 नवम्बर 2017 | |
पहले पार्टी अध्यक्ष |
|
दूसरे पार्टी अध्यक्ष |
|
पूर्वा धिकारी | हरबर्ट चितेपो |
उत्तरा धिकारी | इमर्सन म्नंगगवा |
अफ्रीकी संघ के 13वे अध्यक्ष | |
पद बहाल 30 जनवरी 2015 – 30 जनवरी 2016 | |
नेता | नकोसज़ाना दलामिनी-ज़ुमा |
पूर्वा धिकारी | मोहम्मद औलद अब्देल अज़ीज़ |
उत्तरा धिकारी | इदरिस डेबी |
गुट निरपेक्ष आंदोलन के 10वे महासचिव | |
पद बहाल 6 सितम्बर 1986 – 7 सितम्बर 1989 | |
सहायक | जेंज ड्रनोवेक |
पूर्वा धिकारी | जैल सिंह |
उत्तरा धिकारी | जेंज ड्रनोवेक |
जन्म | 21 फ़रवरी 1924 कुटामा, दक्षिणी रोडेशिया |
मृत्यु | 6 सितम्बर 2019(2019-09-06) (उम्र 95) वुडब्रिज अस्पताल, सिंगापुर[1] |
जन्म का नाम | रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे |
राजनीतिक दल | राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक पार्टी (1960–1961) जिम्बाब्वे अफ्रीकी पीपुल्स यूनियन (1961–1963) जिम्बाब्वे अफ्रीकी राष्ट्रीय संघ (1963–1987) ज़ानु-पीएफ (1987–2017) |
जीवन संगी | सैली हयफ्रन (वि॰ 1961; उनकी मृत्यु 1992) ग्रेस मुगाबे (वि॰ 1996) |
बच्चे | 4, बोना मुगाबे भी शामिल हैं |
शैक्षिक सम्बद्धता | यूनिवर्सिटी आफ़ फोर्ट हारे यूनिवर्सिटी आफ़ साउथ अफ्रीका यूनिवर्सिटी आफ़ लंदन इंटरनेशनल प्रोग्राम |
हस्ताक्षर | |
बंद करें
मुगाबे को प्रभावशाली वक्ता, विवादों में घिरा रहने वाला व्यक्ति एवं लोगों को ध्रुवीकृत करने में माहिर समझा जाने वाला राजनीतिक समझा जाता रहा है। स्वतंत्रता युद्ध के बाद वे अफ़्रीकियों के नायक के तौर पर उभर कर सामने आये थे।[3][4]
37 सालों के लंबे शासनकाल के बाद, 21 नवम्बर 2017 में हुए तख़्ता पलट की वजह से मुगाबे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दिया।