Loading AI tools
भारत की वर्तमान राष्ट्रपति विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 25 जुलाई, 2022 से शुरू हुआ जब उन्हे मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन द्वारा प्रशासित भारत के पन्द्रहवीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलवाई गई। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार थी और उन्होंने संयुक्त विपक्ष के नेतृत्व वाले उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को हराया। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होने से पहले, वह झारखंड की राज्यपाल और ओडिसा सरकार में मंत्री थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जुलाई 25, 2022 – पदस्थ | |
द्रौपदी मुर्मू | |
पार्टी | BJP |
चुनाव | भारतीय राष्ट्रपति चुनाव, 2022 |
Seat | राष्ट्रपति भवन |
सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा जून 2022 को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित की गई। द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून 2022 में अपना नामांकन किया, उनके नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने।[1] [2] [3] 21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम Archived 2022-07-24 at the वेबैक मशीन घोषित हुआ जिसमें मुर्मू ने संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया। भारत के 14 वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पश्चात 25 जुलाई 2022 को भारत के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू शपथ ग्रहण की।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.