जम्मू और कशमीर का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रामबन (अंग्रेज़ी: Ramban, उर्दु: رام بن) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह महान पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और राज्य के जम्मू विभाग का हिस्सा है। बनिहाल इसी ज़िले में आता है और कश्मीर घाटी में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव है। यहाँ से रेल और जवाहर सड़क सुरंग बनने से पहले भी पास के बनिहाल दर्रे से यातायात कश्मीर जाया करता था।
रामबन में कश्मीरी भाषा की एक उपभाषा, रामबनी बोली जाती है - हालांकि इसमें गहरे डोगरी भाषा के प्रभाव भी देखे जाते हैं। स्थानीय आबादी लगभग ७०% मुस्लिम और ३०% हिन्दू है।[1]
ज़िले में आठ तहसीलें हैं:
रामबन ज़िले की औसत ऊँचाई समुद्रतल से १,१५६ मीटर (३,७९२ फ़ुट) ऊपर है। इस ज़िले की सीमाओं में पत्निटॉप का हिल-स्टेशन दक्षिणतम भाग में आता है। पूर्वी छोर पर अस्सार, पश्चिमी पर गूल और उत्तरी पर बनिहाल स्थित है। भूक्षेत्र बहुत पहाड़ी है। इसकी सीमाएँ रेआसी, उधमपुर, डोडा, अनंतनाग और कुलगाम ज़िलों से लगती हैं।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.